HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. West Bengal News: सीएम ममता बनर्जी का BJP पर निशाना, कहा-दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं

West Bengal News: सीएम ममता बनर्जी का BJP पर निशाना, कहा-दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, वो जुलूस में हथियार और कारतूस लाए।  ये लोग समझते नहीं हैं बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते हैं। दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। आम लोग दंगा नहीं करते हैं। भाजपा से नहीं हो पाता तो दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को लाते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

West Bengal News:  पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा की तरफ से लगातार ममता बनर्जी सरकार पर हमले बोले जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हिंसा का आरोप भाजपा पर लगा दिया हैं कहा कि भाजपा वाले कहीं भी कभी भी दंगा कर सकते हैं। इसलिए मुझे हर समय अलर्ट रहना पड़ता है।

पढ़ें :- Delhi New CM : दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम कल होगा फाइनल, शपथ ग्रहण 18 फरवरी को रामलीला मैदान में!

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, वो जुलूस में हथियार और कारतूस लाए।  ये लोग समझते नहीं हैं बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते हैं। दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। आम लोग दंगा नहीं करते हैं। भाजपा से नहीं हो पाता तो दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को लाते हैं।

दंगाइयों का कोई धर्म नहीं होता, वे सिर्फ राजनीतिक गुंडे होते हैं। बता दें कि, रामनवमी में शोभायात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली में हिंसा हुई थी। इस दौरान कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। इस हिंसा के बाद भाजपा की तरफ से लगातार पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर हमले बोले जा रहे हैं।

 

पढ़ें :- एटा में फर्जी IPS गिरफ्तार, पति-पत्नी के झगड़े में देने आया था दखल,ऐसा मामला खुला कि यूपी पुलिस भी रह गई हैरान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...