HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा, जनता के मुद्दों को उठाना होगा : मल्लिकार्जुन खरगे

हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा, जनता के मुद्दों को उठाना होगा : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, यहां मैं इस बात का भी ख़ास उल्लेख करना चाहूंगा कि जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुज़री, वहां पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई। मणिपुर जहां से न्याय यात्रा शुरू हुई वहां हम दोनों सीटें जीते। नागालैंड, असम, मेघालय जैसे उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में हमे सीटें मिली। महाराष्ट्र में हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। देशभर में कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए लोगों का अपार समर्थन मिला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को लेकर कहा कि, कांग्रेस कार्यसमिति देश-भर में फैले कांग्रेस पार्टी के नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अथक परिश्रम किया। मैं आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प और परिश्रम के लिए बधाई देता हूं। जनता ने हम में विश्वास व्यक्त कर के तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताक़तों को कड़ा जवाब दिया है। हिंदुस्तान के मतदाताओं ने बीजेपी के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है।

पढ़ें :- बजरंग पूनिया का कड़ा जवाब, बोले- देश के प्रति बृज भूषण की मानसिकता हुई उजागर, मेडल विनेश का नहीं 140 करोड़ भारतीयों का था

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस कार्यसमिति कांग्रेस के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई देती है, जिन्होंने विपरीत परस्तिथियों में चुनाव लड़कर जीत हासिल की। उन्हें 18वीं लोक सभा का सदस्य बनने पर शुभकामनाएं। मैं लोगों के चहेते, राहुल गांधी जी को भी बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने संविधान, आर्थिक गैर बराबरी, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय और सौहार्द्र जैसे मसलों को जन-जन का मुद्दा बना दिया। यह राहुलजी के नेतृत्व में दो साल पहले 4 हजार किलोमीटर लंबा भारत जोड़ो यात्रा और फिर 6,600 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फल है, जिसकी मदद से हमें जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं, सरोकारों, और आकांक्षाओं को जानने में मदद मिला। इसी आधार पर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तैयार किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, यहां मैं इस बात का भी ख़ास उल्लेख करना चाहूंगा कि जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुज़री, वहां पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई। मणिपुर जहां से न्याय यात्रा शुरू हुई वहां हम दोनों सीटें जीते। नागालैंड, असम, मेघालय जैसे उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में हमे सीटें मिली। महाराष्ट्र में हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। देशभर में कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए लोगों का अपार समर्थन मिला।

यही नहीं, SC, ST, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक, और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की सीटों में वृद्धि हुई। हमें आगे यह प्रयास करना है कि शहरी मतदाताओं के बीच हम अपना प्रभाव बनाए और इन इलाक़ों में भी पार्टी को मज़बूत करें। जहां हम कुछ राज्यों में कांग्रेस पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर खुश हैं, तो वहीं उन राज्यों पर भी खास तौर से गौर करना होगा, जहां कांग्रेस पार्टी की संभावनाओं और अपेक्षाओं के विपरीत परिणाम आए। जहां हमने विधान सभा में अच्छा प्रदर्शन कर सरकार बनाई, लेकिन लोक सभा में उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए।

इसके साथ ही कहा, हमारा काम निरंतर जारी रहेगा, चाहे हम सत्ता में हो या नहीं। हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा, जनता के मुद्दों को उठाना होगा। कुछ महीनों में महत्वपूर्ण राज्यों के चुनाव होने है, हमें हर क़ीमत पर विरोधी दलों को परास्त कर, अपनी सरकार बनानी है। लोग बदलाव चाहते है, हमें उनकी ताक़त बनना होगा।

पढ़ें :- बृज भूषण शरण सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का पलटवार, कहा-हमें गर्व है कि हम अपनी बेटियों के साथ खड़ें थे

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...