बिहार के बेगूसराय जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर प्राईवेट बैंक के कर्मी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। मृतक के पिता बहु पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं बहु ने ससुर पर जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बहु ने सास और देवर पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
पटना। बिहार के बेगूसराय जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर प्राईवेट बैंक के कर्मी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। मृतक के पिता बहु पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं बहु ने ससुर पर जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बहु ने सास और देवर पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बेगूसराय जनपद के सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा मोहल्ला निवासी राजीव सिंह प्राईवेट बैंक में नौकरी करते थे। वह अपनी पत्नी पूर्वी के साथ परिवार से अलग किराए के मकान में रहते थे। राजीस सिंह के पिता रामाशीष सिंह ने बताया कि बेटा का हमेंशा पैसों को लेकर बहु पूर्वी से विवाद होता रहता था। बहु बेटे से जबरन पैसा छीन कर अपने मायके भेज दिया करती थी। पहले भी बहु ने बेटे के साथ मारपीट की है। बहु पहले भी कई बार बेटे के कान और नाक चुंकी है। इसके साथ ही बहु हमेंशा बेटे के प्राईवेट पार्ट पर हमला करती थी। शुक्रवार को बहु ने बेटे का प्राईवेट पार्ट दबा कर हत्या कर दी। वह बेटे का पहले भी सिर फोड़ चुंकी है। बहु ने बेटे का इतना प्रताड़ित किया था कि कई बार पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था।
वहीं बहु ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि सुसराल में रहने के दौरान सास और देवर हमेंशा उसके साथ मारपीट करते थे। पूर्वी ने बताया कि ससुर हमेंशा मुझे जिंदा जलाने की धमकी दिया करते थे। पुलिस ने पूर्वी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस की पूछताछ में पूर्वी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उल्टा पूर्वी पुलिस से ही सवाल कर रही है कि मैं क्यो अपने पति की हत्या करूंगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यों को कारण पता चलेगा। वहीं मामले की जांच की जा रही है।