पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान पधार रहे हैं। आपका यहां स्वागत है। आपसे अपेक्षा है कि वे आज अपनी 'राजनीतिक चुप्पी' तोड़ेंगे और बताएंगे कि स्व. कन्हैयालाल जी के परिवार को न्याय कब मिलेगा? आपके गृह मंत्रालय के अधीन नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने घटना की रात ही यह केस राजस्थान पुलिस से ले लिया था पर NIA के पास ये केस होने के बावजूद अभी तक न्याय क्यों नहीं मिला है? उनका परिवार अभी तक न्याय के लिए क्यों भटक रहा है।
नई दिल्ली। राजस्थान में हुई कन्हैयालाल की हत्या को लेकर जमकर बवाल मचा था। भाजपा नेताओं की तरफ से राजस्थान की मौजूदा कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा गया था। अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने गृहमंत्री से पूछा कि स्व. कन्हैयालाल जी के परिवार को न्याय कब मिलेगा?
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान पधार रहे हैं। आपका यहां स्वागत है। आपसे अपेक्षा है कि वे आज अपनी ‘राजनीतिक चुप्पी’ तोड़ेंगे और बताएंगे कि स्व. कन्हैयालाल जी के परिवार को न्याय कब मिलेगा? आपके गृह मंत्रालय के अधीन नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने घटना की रात ही यह केस राजस्थान पुलिस से ले लिया था पर NIA के पास ये केस होने के बावजूद अभी तक न्याय क्यों नहीं मिला है? उनका परिवार अभी तक न्याय के लिए क्यों भटक रहा है।
उन्होंने आगे लिखा, आप तो चुनाव में 5 लाख बनाम 50 लाख का असत्य बोलकर भ्रम फैलाने के चैंपियन थे। स्व. कन्हैयालाल के परिवार ने आपके झूठ को एक्सपोज कर बता दिया है कि उनके परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा एवं दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी मिली थी। क्या आप राजस्थान की जनता से असत्य बोलने के लिए माफी मांगेंगे? यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस मुद्दे पर आपने चुनाव लड़ा, उसे अब भुला दिया गया है।
आज राजस्थान में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है। रंगदारी, दुष्कर्म और माफियाराज से जनता त्रस्त है। बजरी माफिया रोज हत्याएं कर रहा है। हद तो तब हो गई जब दूसरे राज्यों की पुलिस यहां आकर एक्शन करती है और मुख्यमंत्री जी कहते हैं राजस्थान पुलिस को जानकारी ही नहीं है। गृह मंत्री जी, भाषणों से परे हटकर राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जवाब दीजिए।