1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Winter Travel Plans : सर्दियों में इन खास जगहों पर जाकर उठाएं वेकेशन का लुत्फ, प्राकृतिक सुंदरता आश्चर्यचकित कर देगी

Winter Travel Plans : सर्दियों में इन खास जगहों पर जाकर उठाएं वेकेशन का लुत्फ, प्राकृतिक सुंदरता आश्चर्यचकित कर देगी

सर्दियों के मौसम में आश्चर्यचकित कर देने वाली प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए भारत के कुछ खास स्थलों पर पर घूमने जाना नया अनुभव होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Travel Plans : सर्दियों के मौसम में आश्चर्यचकित कर देने वाली प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए भारत के कुछ खास स्थलों पर पर घूमने जाना नया अनुभव होगा। उत्तर पूर्व की प्राकृतिक सुंदरता इस मौसम में अद्भुत हो जाती है। खूबसूरती का भरपूर नजारा देखने को उत्सुक पर्यटकों को सर्दियों में पहाड़ी जीवन शैली से परिचित होने का अनोखा मौका होगा।

पढ़ें :- pink cold mountains outing :  गुलाबी ठंड में पहाड़ों पर कम बजट में घूमने का मजा दोगुना , बेहद रोमांटिक लगता है

गंगटोक 
हरियाली की घाटी कही जाने वाले गंगटोक  सिक्किम की राजधानी है। शांत गुनगुनाते झीलों, रंग-बिरंगे मठों और तरह-तरह के जीव-जंतुओं के साथ प्राकृतिक सुंदरता सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र है। खास बात ये है कि यहां हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ जरूर है।

रण ऑफ कच्छ 
रेगिस्तान उत्सव के लिए जाना जाने वाला शहर रण ऑफ कच्छ रेगिस्तान सफारी, ट्रेडिशनल खाने और अपने हैंडीक्राफ्ट के लिए दुनिया भर में फेमस है। हॉट एयर बलून राइड से आप कच्छ की खूबसूरती और रेगिस्तानी जीवन शैली से ठीक से परिचित हो सकते हैं।

औली (उत्तराखंड)
उत्तराखंड के चमोली में स्थित औली भारत में स्कीइंग की राजधानी है, जो वास्तव में भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। बता दें यहां की नंदा देवी, माना पर्वत और नीलकंठ पर्वत की शानदार चोटियां देखने लायक हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी 'पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर...,' रिजीम चेंज को लेकर शिवराज सिंह चौहान का हमला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...