Yuvraj Singh teased Abhishek Again : वेलिंग्टन में आज भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का तांडव देखने को मिला। दोनों की पावरप्ले में 118 रनों की सबसे तेज ओपनिंग साझेदारी की। इस मैच में अभिषेक ने 30 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़कर अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। लेकिन, वह दिग्गज ऑल राउंडर युवराज सिंह के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। जिसको लेकर युवी ने एक बार फिर उन्हे चिढ़ाया।

दरअसल, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह को अभिषेक शर्मा का गुरु माना जाता है। उन्होंने अपने 12 गेंदों में 50 रन रिकॉर्ड न तोड़ पाने के लिए अभिषेक शर्मा का मज़ाक उड़ाते रहे हैं। ऐसा मंगलवार को एक बार फिर देखने को मिला। युवराज ने मजाकिया अंदाज में अपने चेले अभिषेक शर्मा को उनका रिकॉर्ड न तोड़ पाने के लिए चिढ़ाया और दोनों ओपनर्स की तारीफ भी की। उन्होंने लिखा, “तुम अभी भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते, है ना? अभिषेक शर्मा! ऐसा लग रहा है जैसे दो बाएं हाथ के बल्लेबाज अपने घर के पिछवाड़े में बल्लेबाजी कर रहे हों!”
You still can’t get 50 of 12 can you 😜 @OfficialAbhi04! Looks like two left handers batting in their backyard!
#IndVsNZ
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 27, 2026
आज के मैच में अभिषेक ने 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 38 गेंदों में 113 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 13.2 ओवर में 199 रन चेज़ किया। टीम ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
इससे पहले जनवरी में अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में 14 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी। लेकिन, वह युवराज के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाये थे। उस समय पूर्व बल्लेबाज ने कहा था- “अब भी 12 गेंद में फिफ्टी नहीं बना पा रहे हो, है ना? शानदार खेले, ऐसे ही खेलते रहो।” बता दें कि युवराज सिंह ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था और वो इस मामले में पहले नंबर पर हैं।