1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. यूट्यूबर बिटिया ने सोते समय पिता की गला रेत कर की हत्या, बेटी पर था शक, सोशल मीडिया पर डाली थी निजी वीडियो

यूट्यूबर बिटिया ने सोते समय पिता की गला रेत कर की हत्या, बेटी पर था शक, सोशल मीडिया पर डाली थी निजी वीडियो

छत्तीसगढ़ के कोरबा जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना निकलर कर सामने आई है। यहां एक निर्दय बेटी ने गला रेत अपने पिता की हत्या कर दी। बेटी ने पिता के जबड़े और गले पर हंसिया से कई वार किए।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कोरबा जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना निकलर कर सामने आई है। यहां एक निर्दय बेटी ने गला रेत अपने पिता की हत्या कर दी। बेटी ने पिता के जबड़े और गले पर हंसिया से कई वार किए। वारदात को बेटी ने उस समय अंजाम दिया, जब पिता रात में गहरी निंद में सो रहा था। वहीं आरोपी यूट्यूब पर वीडियो बनाती है, जहां उसके बड़ी संख्या में फैंस है। वहीं पिता को अपनी बेटी पर शक था। बेटी ने पहले भी एक शिक्षामित्र की निजी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी, जिसका भी मुकदमा उस पर चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- BJP Rajya Sabha Candidate List : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नितिन नबीन का नाम भी शामिल

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रलिया गांव निवासी अशोक केंवट का अपनी पत्नी से काफी लंबे से पारवारिक विवाद चल रहा है। इस कारण पत्नी दोनों बेटियों के साथ पुरानी बस्ती में रहती थी। वहीं अशोक केंवट अपने गांव वाले घर में अकेले रहते थे। कुछ दिनों पहले अशोक की बड़ी बेटी गीता केंवट निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने पिता के गांव आई हुई थी और पिता के पास न रूक कर बड़े पापा के घर पर रूकी हुई थी। सोमवार देर रात लगभग दो से तीन बजे के बीच में वह पिता के घर गई और सोते समय ही अशोक पर हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गीता ने सभी वार अशोक के गर्दन और जबड़े पर किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या करने के बाद गीता घर से बाहर निकली और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह सुनकर मृतक के भाई संतोष कुमार ने घर के अंदर गए तो भाई अशोक केंवट खून का शव खून से लथपथ पड़ा था। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला निकल कर सामने आया है। वहीं पूछताछ में यह भी पता चला है कि मृतक अपनी पत्नी और बेटियों के ​चरित्र पर भी शक। वह हमेंशा उन पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाता था।

ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी बेटी गीता केंवट सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी सक्रिय रहती थी। उसकी बड़ी संख्या में फैंस भी है। इससे पहले भी गीता पर साइबर सेल में एक मुकदमा दर्ज है। उसने कुछ महिनों पहले एक शिक्षाकर्मी का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

पढ़ें :- जिंदगी भर निभाया साथ बुढ़ापे में कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से किए शरीर पर कई वार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...