HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. KRK ने लिया रणवीर कपूर से पंगा, कैरेक्टर को लेकर कह डाली ये बात

KRK ने लिया रणवीर कपूर से पंगा, कैरेक्टर को लेकर कह डाली ये बात

कमाल पर हाल ही में सलमान खान ने मानहानि का केस किया था। अब कोर्ट के आदेश के बाद केआरके ने सलमान खान के खिलाफ पोस्ट की गई सारी वीडियो डिलीट कर दी हैं। अभी सलमान वाला मामला खत्म भी नहीं हो पाया है कि एक्टर ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है। 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: क्रिटिक कमाल आर खान अपने बड़बोलेपन के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान, मिक्की सिंह, कंगना रनौत के बाद अब केआरके ने रणबीर कपूर से पंगा लिया है। हाल ही में केआरके के रणबीर कपूर को लेकर एक विवाद ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

पढ़ें :- Mamta Kulkarni को Drug Scandal मामले में कोर्ट ने सबूतों के आधार पर दर्ज की FIR को किया रद्द

कमाल पर हाल ही में सलमान खान ने मानहानि का केस किया था। अब कोर्ट के आदेश के बाद केआरके ने सलमान खान के खिलाफ पोस्ट की गई सारी वीडियो डिलीट कर दी हैं। अभी सलमान वाला मामला खत्म भी नहीं हो पाया है कि एक्टर ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है।

कमाल आर खान ने रणबीर पर साधा निशाना हाल ही में केआरके ने रणबीर कपूर के खिलाफ विवादित ट्वीट किया है। केआरके ने अपने ट्वीट से कहीं ना कहीं रणबीर के निजी जीवन पर निशाना साधने की कोशिश की है। केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि आजकल रणबीर कपूर दीदी कंगना रनौत के निशाने पर है।

कंगना इशारों ही इशारों में रणबीर कपूर की पोल खोल रही है और दुनिया को बता रही है, कि रणबीर कितना बड़ा ठरकी है! मैं रणबीर से यही कहूँगा, कि भाई साहब हर जगह क्यों ट्राई करते हो! कहीं तो कंट्रो कर लिया करो मेरे भाई।

हालांकि केआरके के इस ट्वीट का रणबीर कपूर जवाब नहीं दे पाएंगे क्योंकि एक्टर सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं. वैसे भी रणबीर मीडिया में भी खुद के खिलाफ आने वाली किसी बात का जवाब कभी नहीं देते हैं. वहीं, केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से छा गया है.केआरके के इस ट्वीट पर फैंस तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...