1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में नेपाल में उबाल, भैरहवा में कई संगठनों का तीखा प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में नेपाल में उबाल, भैरहवा में कई संगठनों का तीखा प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में नेपाल में उबाल, भैरहवा में कई संगठनों का तीखा प्रदर्शन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की बेरहमी से की गई हत्या को लेकर भारत–नेपाल सीमा के समीप स्थित रुपनदेही जिले में आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार की शाम भैरहवा में हिन्दू संगठनों ने जुलूस निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

पढ़ें :- जहर बना भूजल : CSIR-IITR की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, अलीगढ़, उन्नाव,अमरोह समेत पूर्वी यूपी में पानी में मिला यूरेनियम

महाकाल युवा शक्ति नेपाल, सनातन बाल बजरंग दल, बजरंग दल सहित कई संगठनों के नेतृत्व में निकली रैली में प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को विदेशों में रह रहे हिंदुओं और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर प्रहार बताया। उन्होंने पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की।

प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ न केवल मानवाधिकारों पर हमला हैं, बल्कि धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़ा करती हैं।

नेता बी.एन. गुप्ता ने घटना को “अत्यंत निंदनीय” बताते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

रैली भैरहवा गल्ला मंडी से शुरू होकर एयरपोर्ट, देवकोटा चौक, बैंक रोड होते हुए हाट बाजार में समाप्त हुई। जुलूस में स्थानीय दुकानदारों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों, अधिवक्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी । गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...