HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं Oolong Tea

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं Oolong Tea

आजकल ग्रीन टी काफी प्रचलित में है। इसके लिए बाजार में कई प्रकार की हर्बल टी उपलब्ध हैं। इनमें एक ओलोंग टी है। यह चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस चाय को पीने से मोटापा और मधुमेह में भी फायदा मिलता है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

आजकल ग्रीन टी काफी प्रचलित में है। इसके लिए बाजार में कई प्रकार की हर्बल टी उपलब्ध हैं। इनमें एक ओलोंग टी है। यह चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस चाय को पीने से मोटापा और मधुमेह में भी फायदा मिलता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि ओलोंग टी पीने से बढ़ते शुगर को कम किया जा सकता है। साथ ही ओलोंग टी पीने से हृदय भी सेहतमंद रहता है। यदि आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ओलोंग टी अवश्य पिएं। आइए, जानते है इस चाय के फायदे-

पढ़ें :- त्रिफला में मिलाकर खायें 2 चीजें, साफ होगीं धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

ओलोंग चाय

दुनियाभर में आजकल ओलोंग टी बहुत प्रसिद्ध है। चीन से इस चाय की शुरुआत हुई है। चीन की यह एक प्रमुख चाय है। यह चाय कैमेलिया साइनेन्सिस के पत्ते से बनकर तैयार होती है। इस पौधे की पत्तियों से काली चाय तैयार की जाती है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व विटामिन-ए, बी, सी, ई, के पोटेशियम, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो की मोटापा, मधुमेह, हाई बीपी आदि रोगों में बहुत फायदेमंद होते हैं।इसके अलावा ओलोंग चाय में भी कैफीन पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है। वहीं, हार्ट रेट भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही यह चाय फैट को कम करने में सहायक होती है।

 

डायबिटीज में फायदेमंद

पढ़ें :- Weight Loss : ये डाइट प्लान करें फॉलो, 1 हफ्ते में आसानी से घटा सकते हैं 2 किलो वजन, जानिए क्या खाना होगा?

ओलोंग चाय डायबिटीज में फायदेमंद होती है। क्योकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट,एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कार्सिनोजेनिक यौगिक के गुण पाए जाते हैं, जो की डायबिटीज समेत कई अन्य बीमारियों में फायदेमंद है। इस चाय के सेवन करने से बढ़ते शुगर को कंट्रोल में लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक मरीजों को रोजाना दो कप ओलोंग चाय पीने की सलाह दी जाती है । इसका सेवन अधिक करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...