1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सात करोड़ के हाइड्रोपोनिक वीड की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सात करोड़ के हाइड्रोपोनिक वीड की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सात करोड़ के हाइड्रोपोनिक वीड की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत–नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर बुधवार की सुबह एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों से करीब 8.13 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता का गांजा) बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई इस खेप की कीमत लगभग सात करोड़ रुपये आंकी गई है।

पढ़ें :- सोनौली में महाशिवरात्रि की धूम, शिव मंदिर सजा–संवरा; शिवबारात को भव्य बनाने के लिए व्यापारियों ने बनाई रणनीति

एसएसबी की एक्स-रे बैग स्कैनर जांच में दोनों के बैग में संदिग्ध वस्तुएं दिखने के बाद उन्हें रोककर पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोनों को एसएसबी पोस्ट पर लाकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें इनके पास नशीले पदार्थ की तस्करी की पुष्टि हुई।

दोनों के बैग से कुल 14 पैकेट हाइड्रोपोनिक वीड बरामद

पहले आरोपी जमील इसहाक चौगुले (निवासी रत्नागिरी, महाराष्ट्र) के बैग से 6 पैकेट मिले जिनका वजन 3.49 किलोग्राम रहा।

दूसरे आरोपी मोहसिन सलीम शेख (निवासी मलाड वेस्ट, मुंबई) के बैग से 8 पैकेट मिले, जिनका वजन 4.64 किलोग्राम पाया गया।

पढ़ें :- मथुरा के श्री सिद्धिविनायक होटल में लगी भीषण आग, आज ही हुआ था उद्घाटन

कुल मिलाकर 8.13 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ। नारकोटिक्स डिटेक्शन किट से परीक्षण पर इसकी पुष्टि हुई।

काठमांडू से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे यह नशीला पदार्थ नेपाल के काठमांडू से दिल्ली ले जा रहे थे। इस खेप को उन्हें इरफान नाम के महाराष्ट्र निवासी व्यक्ति ने काठमांडू में सौंपा था, जो दिल्ली पहुंचने पर आगे की डिलीवरी के लिए संपर्क करता।

एसएसबी–पुलिस टीम की संयुक्त चेकिंग में सफलता

कार्रवाई में एसआई प्रिया तिवारी, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार, एसएसबी निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, हेड कॉन्स्टेबल तौकिर अहमद, कॉन्स्टेबल गौरव तिवारी, मीरा देवी और संगीता सहित पुलिस–एसएसबी की संयुक्त टीम शामिल रही।

पढ़ें :- दमदार बजट से हमेशा के लिए पंचर हो गई सपा की साइकिल...केशव मौर्य के बयान पर शिवपाल यादव बोले-वैसे भी 2022 से अभी तक...

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

सीओ नौतनवा अंकुर कुमार गौतम ने बताया कि बरामद 14 पैकेट हाइड्रोपोनिक वीड के साथ दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय चालान किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...