1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ई-क्रॉप सर्वे को शत प्रतिशत पूर्ण कर पाई बड़ी सफलता, गोंडा जनपद यूपी टॉपर

ई-क्रॉप सर्वे को शत प्रतिशत पूर्ण कर पाई बड़ी सफलता, गोंडा जनपद यूपी टॉपर

यूपी में फसलों के डिजिटल सर्वे में गोंडा जनपद ने बड़ी सफलता पाई है। सर्वे को शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिला प्रदेश में टॉप पर पहुंच गया है। सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकडे़ प्राप्त होंगे, उससे प्रदेश के किसानों के लिए योजना बनाने में बहुत सुविधा प्राप्त होगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में फसलों के डिजिटल सर्वे में गोंडा जनपद ने बड़ी सफलता पाई है। सर्वे को शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिला प्रदेश में टॉप पर पहुंच गया है। सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकडे़ प्राप्त होंगे, उससे प्रदेश के किसानों के लिए योजना बनाने में बहुत सुविधा प्राप्त होगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलने का एक उपक्रम है। जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

बता दें, मोबाइल एप के जरिए कृषि सहित अन्य विभागों के कर्मचारी खेतों में उगी फसलों का रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं। योगी सरकार इसके जरिए प्रदेश में पैदा की जा रही फसलों का पूरा डेटा तैयार करा रही है।

कृषि प्लॉटों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे

सर्वे के कार्य में लगे प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन 50 प्लॉटों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं जिलाधिकारी करेंगे। पूरे प्रदेश में इस कार्य में कुल 5764 सर्वेयर लगाये गये हैं, जिसमें 1437 कृषि विभाग, 2733 राजस्व विभाग और 1594 पंचायत सहायक हैं। इन्हें प्रदेश के 27641 ग्रामों में कुल 1.19 करोड़ से अधिक कृषि प्लॉटों का डिजिटल क्रॉप सर्वे करना है।

बचे हुए जनपदों पर योगी सख्त

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक

प्रदेश में कई ऐसे जनपद हैं जिनमें अभी तक सर्वे पूर्ण नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री ने ई-क्रॉप सर्वे पूर्ण न करने वाले जनपदों को सख्त हिदायत दी गई है। 25 सितंबर तक यूपी के 54 जिलों में शत प्रतिशत डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। प्रति सर्वेयर को प्रतिदिन 50 प्लॉटों का सर्वे का लक्ष्य पूरा करना है। सभी जिलाधकारियों को खुद मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...