1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. 12 साल की उम्र में शतरंज के ‘बादशाह’ बने अभिमन्यु मिश्रा, 19 साल पुराने युवा ग्रैंडमास्टर का रिकॉर्ड तोड़ा

12 साल की उम्र में शतरंज के ‘बादशाह’ बने अभिमन्यु मिश्रा, 19 साल पुराने युवा ग्रैंडमास्टर का रिकॉर्ड तोड़ा

शह और मात के खेल में बाजी जीतने वाले बादशाह कहलाते है। भारत से ताल्लुक रखने वाले अमेरिकी ब्वॉय अभिमन्यु मिश्रा बुधवार को चेस इतिहास के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बन गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: शह और मात के खेल में बाजी जीतने वाले बादशाह कहलाते है। भारत से ताल्लुक रखने वाले अमेरिकी ब्वॉय अभिमन्यु मिश्रा बुधवार को चेस इतिहास के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रूस के ग्रैंडमास्टर सर्जी कर्जाकिन के नाम पर 19 साल पहले दर्ज हुआ रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ् 12 साल के अभिमन्यु मिश्रा ने चेस का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पढ़ें :- India World Cup Team : संजय मांजरेकर ने चुनी वर्ल्ड कप टीम; कोहली-हार्दिक समेत कई धुरंधरों का नाम गायब

न्यू जर्सी के 12 वर्षीय खिलाड़ी ने बुडापेस्ट में आयोजित ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में 15 साल के   लियॉन मेनडोंका को हराकर ये उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नौ राउंड में 2600 से अधिक प्रदर्शन रेटिंग हासिल की। अपनी जीत पर अभिमन्यु ने कहा कि ‘लियॉन के खिलाफ मुकाबला मुश्किल था। लेकिन आखिर में उन्होंने जो गलती की उसका मुझे फायदा मिला। मैंने उन गलतियों का अच्छे से फायदा उठाया।’ उन्होंने सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि हासिल करने पर कहा कि ‘अब मैं खुश हूं।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...