1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. रुद्रप्रयाग में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत, केंद्र सरकार ने किया आर्थिक मदद का एलान

रुद्रप्रयाग में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत, केंद्र सरकार ने किया आर्थिक मदद का एलान

पीएम ने कहा कि, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। इस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे में घायल 13 लोगों में सात का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। जबकि 5 एम्स में भर्ती हैं। हादसे का कारण वाहन चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है।

पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन

पीएम ने कहा कि, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार मृतक के परिवार को दो लाख रुपये और घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की हे।

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज यहां बहुत दुखःद घटना हुई है। एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। कुछ लोगों को इलाज रुद्रप्रयाग में ही कराया जा रहा है और कुछ लोगों को एयरलिफ्ट कर AIIMS में भर्ती कराया गया है। जो भी घायल हैं उनका इलाज अच्छे से हो उस पर हम पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं। यहां का प्रशासन भी लगा हुआ है। घटना में 10 के करीब लोग हताहत हुए हैं उन दिवंगत आत्माओं के लिए में प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...