HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 14 जून 2023 राशिफल : वृष राशि के जातक मां दुर्गा को अर्पित करें इलायची , जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी

14 जून 2023 राशिफल : वृष राशि के जातक मां दुर्गा को अर्पित करें इलायची , जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By अनूप कुमार 
Updated Date

14 जून 2023 राशिफल:  मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

मेष राशि
आज पूरा दिन खुद को उर्जावान महसूस करेंगे।  रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।  मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

वृष राशि
आज सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। चारों तरफ से सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। मन अध्यात्म की ओर रहेगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि
इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को जल्द ही तरक्की के नए अवसर मिलेंगें। आप नया कारोबार करने की में सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी।  मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाएं, पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।

कर्क राशि
छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई बेहतरीन योजना बनायेंगे। माता ब्रह्मचारिणी की कृपा से आपके दांपत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी। प्रेमी जोड़े आज एक दूसरे की कद्र करेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन धन लाभ कराने वाला होगा। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगाएं, सेहत में सुधार आयेगा।

कन्या राशि
राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। कार्यो में आज परिवारवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक क्लेश दूर होंगे।

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना किसी बड़े मंच पर होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरूआत भी करेंगे।  मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में खुशहाली आयेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। लवमेट्स से मनपसंद उपहार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। मां दुर्गा को नारियल चढ़ाएं, कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज जीवनसाथी से शेयर करेंगे। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

मकर
आज आप माता के साथ समय बिताएंगे माता आपसे प्रसन्न रहेंगी। आज आपको धैर्य और संयम से कार्यों को करने की जरूरत है। किसी रिश्तेदार से चली आ रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाये, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कुंभ राशि
आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज जरूरतमंदों की सेवा करने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतरीन होगा। माता का आशीर्वाद लें।

मीन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपके विचारों का विरोध करेंगे, लेकिन आप उसे अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। आज की गई मेहनत भविष्य में लाभ कराएगी। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...