HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 June 2023 Ka Rashifal: मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों को आज होगा लाभ ही लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

19 June 2023 Ka Rashifal: मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों को आज होगा लाभ ही लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज आप का दिन बेहतरीन और शुभ होने वाला है। विचारों के प्रवाह को शांत करें।निर्णय लेने में थोड़ी दिक्कत होगी। बिजनेस या नौकरी में सफलता मिलेगी। साहित्यकारों के लिए दिन अच्छा है। किसी भी करीबी के साथ विवाद में न उतरें। पुराने मित्र याद आएंगे।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ राशिफल

आज मानसिक रुप से अशांत रहेंगे। विवादों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। धन संबंधी स्थिति कमज़ोर रहेगी। समझौतावादी प्रवृत्ति रखने से आपको नुकसान नहीं होगा। प्रवास को टालें। खिलाड़ियों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। नए काम की शुरुआत आज बिल्कुल ना करें।

मिथुन राशिफल

आज किस्मत का साथ मिलेगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। आज आप अपने लिए नए वस्त्र और आभूषण खरीदने में व्यस्त रहने वाले हैं। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। बचत पर ध्यान दें। व्यर्थ व्यय न हो, इसका ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें ।

कर्क राशिफल

आज किसी बात की उलझन रहेगी। नकारात्मक विचार के चलते परिजनों से मनमुटाव हो सकता हैं। पारिवारिक कामों के पीछे खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा। किसी के प्रति कोई दुर्भावना न रखें।अपनी कमियों को दूर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनहानि हो सकती है। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन लाभदायक है। मित्रों से भेंट होने की संभावना है। किसी धर्म स्थल पर घूमने जाने की संभावना है। असमंजस व तनाव की स्थिति में रहेंगे। जरूरी निर्णय आप टाल दें। पारिवारिक कार्यों को लेकर यात्रा कर सकते हैं। विचारों में आप खोए रहेंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ की संभावना है।

पढ़ें :- आज का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धनु राशि के लोग चोट व दुर्घटना से बचें

कन्या राशिफल

आज नए काम की अच्छी शुरुआत कर पाएंगे। बिजनेस एवं नौकरी पेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ हो सकता है। आनंदित रहेंगे। शारीरिक कष्ट में कमी आएगी। किसी मित्र के साथ राजनीतिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं।

तुला राशिफल

कारोबारी क्षेत्र में लाभ की संभावना है। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। पर्यटन स्थल पर जाने कार्यक्रम बन सकता है। आप किसी मित्र के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में सक्रिय रहेंगे। विदेश से मित्रों और स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी। सेहत बिगड़ सकती है। खानपान में लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन शांतिपूर्वक रहेगा। युवाओं को लाभ होगा। करियर आगे बढ़ेगा। किसी कार्य में असफलता के योग हैं। मकान मरम्मत शुरू ना करें। नियम विरोधी कार्यों से दूर रहें। खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। तकनीकी गड़बड़ी से काम प्रभावित हो सकते हैं।

धनु राशिफल

आज आपका मन खुश रहेगा। नए मित्रों के मिलने से आपको आनंद मिलेगा। सहपाठियों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। कारोबारी कार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। (Aaj Ka Rashifal 19 June 2023) साझेदारी से लाभ होगा। घर-परिवार में वातावरण बेहतर बना रहेगा।

मकर राशिफल

आज बिजनेस को बढ़ाने के लिए आप कोई विशेष प्रयास करेंगे। धन के लेन-देन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा।  धन ज्यादा खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विदेशी मित्रों से चर्चा होगी। किसी काम में लाभ होगा।

पढ़ें :- 7 जुलाई 2023 का राशिफल: शुक्र की इन जातकों पर होगी प्रभु की कृपा, जाने अपनी राशि का हाल

कुंभ राशिफल

आज जल्दबाजी के कारण नुकसान उठा सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा। संतान की चिंता दूर होगी। नए काम में आपकी रुचि बनी रहेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आकस्मिक खर्च का योग है। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

मीन राशिफल

आज परिवार वालों के साथ वाद-विवाद होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। अनिद्रा के चलते दिक्कत में रहेंगे। बातचीत में सावधानी बरतें। धन की हानि हो सकती है। नौकरी करने वालों को किसी बात की चिंता रहेगी। पैतृक मामलों में लाभ होगा।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...