1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

24 अप्रैल 2024 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेशजी की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गणेशजी के पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

24 अप्रैल 2024 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेशजी की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गणेशजी के पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से 24 अप्रैल 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी  सावधानी।

पढ़ें :- Amarnath Yatra 2026 Registration :  अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण इस डेट से शुरू ?  जानें यात्रा के प्रमुख रूट

मेष राशिफल – आज लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज भाइयों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशिफल – आज कारोबार में सुधार होगा। आज लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

मिथुन राशिफल – आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यों में सफलता भी मिलेगी।

कर्क राशिफल – आज मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। आज नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है ,  इसी दिन महाभारत की रचना शुरू हुई

सिंह राशिफल – आज का दिन उत्तम है। आज अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा।

कन्या राशिफल – धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला राशिफल – आज कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक राशिफल – शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है।

धनु राशिफल – परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

पढ़ें :- Haridwar Ardh Kumbh Mela : हरिद्वार अर्द्ध कुंभ मेले में 'अमृत स्नान' और अन्य स्नान दिवसों की तारीखों की घोषणा

मकर राशिफल – आज कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशिफल – आज कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन राशिफल – आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आज आय भी सन्तोषजनक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...