1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 10 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों कैरियर से जुड़े कार्य होंगे पूरे, इन्हे रहना होगा सतर्क

10 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों कैरियर से जुड़े कार्य होंगे पूरे, इन्हे रहना होगा सतर्क

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज का दिन सुखद रहेगा। दफ्तर में आप काफी सक्रिय रहेंगे। खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ बातों से लाइफ  पार्टनर को ठेस लगेगी। वाणी पर संयम रखें। आज सोच-समझकर बोलेंगे तो बेहतर होगा। परिजन आपकी काफी तारीफ करेंगे। नौकरी मिल सकती है। कैरियर से जुड़े कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशिफल 

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। आज काफी बेहतर महसूस करेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त परिश्रम और बदलाव लाना पड़ सकता है। परिवार के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। अदालती मामले उलझ सकते हैं। आज आपको सावधान रहना होगा।

मिथुन राशिफल 

विरोधियों से सावधान रहें। जोखिम न लें। अज्ञात भय से प्रभावित हो सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। बीमारी पर धन खर्च हो सकता है।  पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। घरेलू कार्य के दौरान आपको चोंट लग सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। निवेश से जुड़े कार्य पूरे होंगे।

कर्क राशिफल 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नया वाहन या मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। रूके हुए काम पूरे होंगे। निवेश के मौके मिलेंगे। धन लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल 

यात्रा पर जाते समय अलर्ट रहें। कार्यस्थल पर कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। रिश्तेदारों से मेलमिलाप होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर मर्यादित रहें। दफ्तर में माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। समय आपके पक्ष का रहने वाला है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। किसी  को सलाह न दें।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

कन्या राशिफल 

पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। अपने व्यवहार को सही रखें। आपकी बात से किसी को परेशानी हो सकती है। नजदीकी लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। आज कुछ काम बिगड़ सकते हैं। खानपान अनियंत्रित होने के चलते पेट खराब हो सकता है। छात्रों को आज परेशानी का सामना करना पड़े। कुसंगति से दूर रहें।

तुला राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कैरियर को लेकर आप आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ तनाव दूर होगा। हृदय रोगियों को थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। यात्रा को टालें। वाहन सावधानी से चलाएं। धनलाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल 

मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाक़ात हो सकती है। रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। आपको हानि पहुंचा सकते हैं। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। व्यवसाय में आमदनी होगी। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ होगा। रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। सावधानी से खर्च करें।

धनु राशिफल 

आपकीा दिन काफी अच्छा रहेगा। अनावश्यक खर्च न करें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। किसी से सावधानी से चर्चा करें। आपकी बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है।क्रोध के कारण काम बिगड़ सकते हैं। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में धन लाभ होगा। नौकरी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

मकर राशिफल 

सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ईमानदारी के कारण लोग आपकी काफी सराहना करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकाे लाभ होगा। आपका रूतबा बढ़ेगा। आप सम्मानित किए जासकते हैं। अपनी जिम्मेदारी को समय से पूरा कर लेंगे। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। आत्मविश्वास से भऱपूर रहेंगे। किसी मित्र के साथ घूमने जाएंगे। तनाव दूर होगा।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

कुंभ राशिफल 

आज सतर्क रहना होगा। आपके अड़ियल रवैए के कारण किसी से विवाद हो सकता है।आमदनी में कमी होने के कारण आपको दिक्कतों कासामना करना पड़ सकता है।शारीरिक कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का वातावरण नकारात्मक हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। यात्रा के दौरान सावधान रहें। बेवजह खर्च न करें।

मीन राशिफल 

आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर का माहौल सुखद रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा। आपकी सलाह परिवार के लोग मान सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। पहले की गयी मेहनत का सार्थक परिणाम आज आपको प्राप्त होगा। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। पूर्व के निवेश से लाभ होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...