1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

26 अप्रैल का राशिफल 2024: 26 अप्रैल के दिन शुक्रवार को चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में संचार करने वाले हैं। शनि अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान हैं, जिससे शश नामक राजयोग भी बन रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

26 अप्रैल का राशिफल 2024: 26 अप्रैल के दिन शुक्रवार को चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में संचार करने वाले हैं। शनि अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान हैं, जिससे शश नामक राजयोग भी बन रहा है।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस शुभ योग का फायदा 5 राशियों को मिलेगा। इन राशियों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और अपने काम पर ध्यान केंद्रित रख पाएंगे। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी जानते हैं 26 अप्रैल का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

मेष – आज देशाटन की स्थिति सुखद होगी। मन की उदासी को दूर करने के लिए किसी यात्रा पर जाएं तो अच्छा रहेगा।

वृष – दांपत्य जीवन सुख में होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों को उपहार दें।

मिथुन – आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवन में दोस्त आपको बहुत अहम हिस्सा मानेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

कर्क – आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। अगर आप एक विद्यार्थी है तो आज पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें।

सिंह – आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। अगर आप एक विद्यार्थी है तो आज पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या – आज दांपत्य जीवन सुख में होगा। घर में आपकी उपलब्धि के कारण उत्साह व उल्लास बना रहेगा।

तुला – आज माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक – आज का दिन अच्छा हैं। आज किसी अधिकारी से बिना वजह न उलझें। पत्नी से बिना वजह विवाद न करें अन्यथा झगड़ा हो सकता है।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

धनु – पारिवारिक जीवन में तनाव से बचें। अगर आप शिक्षण कार्य से संबंध रखते हैं तो बिना वजह बच्चों को आज न डांटे।

मकर – आज रिश्तों में निकटता आएगी। आज व्यवसाय में निजी संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।

कुम्भ – आज व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। विचाराधीन मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के योग हैं।

मीन – सुखद समाचार मिलेगा और रिश्तों में सहयोग मिलेगा। एक अच्छी ऊर्जा अपने मन में रखें ताकि आपके कार्य सफल हो सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...