HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से ज़्यादा संपत्ति…राहुल गांधी ने कहा-भारत जोड़ो यात्रा इन नीतियों के ख़िलाफ़ देश की हुंकार

21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से ज़्यादा संपत्ति…राहुल गांधी ने कहा-भारत जोड़ो यात्रा इन नीतियों के ख़िलाफ़ देश की हुंकार

भारत में अमीर और गरीब के बीच बढ़ते फर्क को लेकर लगातार बहस हो रही है। ऑक्सफैम की हालिया रिपोर्ट ने इस मुद्दे को और हवा दे दी है। इसको लेकर सियासी वार पलटवार शुरू हो गया है। भारत के 21 ऐसे अरबपति हैं, जिनके पास मौजूदा समयदेश के 70 करोड़ लोगों से ज्यादा की संपत्ति है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में अमीर और गरीब के बीच बढ़ते फर्क को लेकर लगातार बहस हो रही है। ऑक्सफैम की हालिया रिपोर्ट ने इस मुद्दे को और हवा दे दी है। इसको लेकर सियासी वार पलटवार शुरू हो गया है। भारत के 21 ऐसे अरबपति हैं, जिनके पास मौजूदा समयदेश के 70 करोड़ लोगों से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, अब इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि, PM की ‘ग़रीबी बढ़ाओ’ नीतियों ने उन्हें फिर ग़रीबी में धकेला। भारत जोड़ो यात्रा इन नीतियों के ख़िलाफ़ देश की हुंकार है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, 21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से ज़्यादा संपत्ति…। सबसे अमीर 1% आबादी के पास हिंदुस्तान का 40% धन है। UPA ने 20 करोड़ से ज़्यादा लोगों को ग़रीबी से निकाला। PM की ‘ग़रीबी बढ़ाओ’ नीतियों ने उन्हें फिर ग़रीबी में धकेला। भारत जोड़ो यात्रा इन नीतियों के ख़िलाफ़ देश की हुंकार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...