1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Horoscope of 25 June 2023: तुला, कुंभ, मीन का दिन बेहतरीन रहेगा, जाने अपनी राशि का हाल

Horoscope of 25 June 2023: तुला, कुंभ, मीन का दिन बेहतरीन रहेगा, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

स्वभाव में नरमी रखें। वाणी पर संयम रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी। संतान के मामले में चिंता पैदा होगी। पेट संबंधी बीमारियों से परेशान होंगे। यात्रा में अवरोध आएगा। सरकारी काम में सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ राशिफल

आज आत्मविश्वास के साथ काम कर सकेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सरकार अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। खेलकूद और कला के क्षेत्र में कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। काम के पीछे खर्च होगा।

मिथुन राशिफल

नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा। पड़ोसियों, भाई-बहनों तथा मित्र मंडल के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्यवृद्धि के अवसर उत्पन्न होंगे। यात्रा की संभावना है।

कर्क राशिफल

गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में विशेष रूप से आंख की तकलीफ होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। काम के संबंध में संतोष की भावना जागेगी। धन खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी।

सिंह राशिफल

आज किसी भी काम के संबंध में त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी। इस पर अंकुश रखें। पेट संबंधी शिकायतें रहेंगी। दांपत्य जीवन में मेल-जोल रहेगा।

पढ़ें :- आज का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धनु राशि के लोग चोट व दुर्घटना से बचें

कन्या राशिफल

आज आपके अहंकार के कारण विवाद होने की आशंका है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। परिजनों और मित्रों के साथ अनबन होगा। धन खर्च होगा। धार्मिक काम में भाग लेने का अवसर आएगा। कानूनी काम में सावधानी बरतें।

तुला राशिफल

आज का दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना या पर्यटन का आनंद मिलेगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। सुख संतोष का अनुभव होगा। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग और दांपत्य जीवन में उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज जीवन की सार्थकता आपको समझ में आएगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपके सभी काम सरलता से पूरा होंगे। कारोबार में अच्छे अवसर मिलेंगे। आय वृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा। उच्च अधिकारियों तथा बुजुर्ग वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान से संतोष मिलेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशिफल

आज सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। काम करने में उत्साह एवं उमंग का अभाव रहेगा। मन चिंता में रहेगा। संतानों की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ खड़ी होगी। नया काम शुरू करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है। कार्य में कम सफलता मिलेगी। विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें।

मकर राशिफल

नकारात्मक विचार हावी न होने दें। आज क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ संबंध खराब होगा। प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। नए संबंध स्थापित करना हितकर नहीं है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होगा। प्रशासनिक कार्य में आपकी निपुणता दिखाई देगी। अचानक धन लाभ भी होगा।

पढ़ें :- 7 जुलाई 2023 का राशिफल: शुक्र की इन जातकों पर होगी प्रभु की कृपा, जाने अपनी राशि का हाल

कुंभ राशिफल

आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, इस कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। स्वभाव में ताजगी रहेगी। नए लोगों के साथ परिचय या रोमांस की संभावना बढ़ सकती है। पर्यटन का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। लाभ होने का योग है।

मीन राशिफल

आज आत्मविश्वास आपका काम सफल बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए इसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। विरोधियों के समक्ष विजय मिलेगी। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...