HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 5 May 2023 Horoscope: कर्क, धनु को मिलेगी कामयाबी, सिंह राशि के जातकों के खुलेंगे भाग्य

5 May 2023 Horoscope: कर्क, धनु को मिलेगी कामयाबी, सिंह राशि के जातकों के खुलेंगे भाग्य

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

परिश्रम से कामकाज सम्हालेंगे। विरोधियों का सख्ती से दमन करने का भाव रहेगा। कर्ज का लेनदेन न करें। नियम अनुशासन से चलें। ठगों से दूरी बनाएं। सजगता से आगे बढ़ें। व्यर्थ चर्चा पर अंकुश रखेंगे। बजट से चलेंगे। संकोच बना रह सकता है। प्रयास के अनुरूप लाभ और प्रभाव रहेगा। आय-व्यय में वृद्धि होगी। अपरिचितं से सावधान रहेंगे। अनुशासित रहेंगे।

पढ़ें :- 11 मई 2024 का राशिफलः व्यावसायिक कार्यों में समझदारी से करेंगे काम तो मिलेगी सफलता

वृषभ राशि

करीबियों, प्रियजनों के साथ सुखकर समय बिताएंगे। काम, कारोबार को सजगता से आगे बढ़ाएंगे। जिम्मेदारों और व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे। शैक्षिक प्रयास बेहतर बने रहेंगे। कार्यकारी पक्ष मजबूत होगा। रुटीन संवारेंगे। पेशेवरों का समर्थन रहेगा। प्रबंधन में रुचि लेंगे। अपनों से बनाकर चलेंगे।

मिथुन राशि 

धैर्य दिखाएं। बहस चर्चा में पहल करने से बचें। भावनात्मक विषयों में सतर्कता रखें। अतिउत्साह में न आएं। वाहन भवन के योग हैं। वरिष्ठों का सानिध्य बढ़ाएं। परिजनों से तालमेल बढ़ाएं। प्रबंधन पक्ष सहयोगी रहेगा। सहज रहें। व्यक्तिगत कार्य कारोबार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली बने रहेंगे। लाभ प्रभाव सामान्य रहेगा

कर्क राशि

बाहरी लोगों से चर्चा का प्रयास बनेंगे। करियर को लेकर उत्साह दिखाएंगे। कामकाज पर फोकस रखेंगे। सामाजिक विषयों में रुचि रहेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। लक्ष्य पूरा करेंगे। साहस संपर्क बढ़ेगा। संवाद संचार प्रभावी रहेगा। सुखद सूचना मिल सकती है। संकोच का त्याग करें। आस्था बढ़ाएं। कामकाजी यात्रा संभव है। मित्रों और वरिष्ठों का साथ पाएंगे। कामयाबी मिलेगी।

सिंह राशि

भाग्य खुलेगा। महत्वपूर्ण कार्यां में सक्रियता लाएंगे। साज संवार बढ़ाएंगे। अनुभव और संपर्क का लाभ उठाएंगे। सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें। जिम्मेदार लोगों से भेंट होगी। पारिवारिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य और व्यक्तित्व का ध्यान रखेंगे। बड़प्पन बनाए रखेंगे। सुख वैभव में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद बना रहेगा। परिजनों का भरोसा जीतेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- 10 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

कन्या राशिफल 

गूढ़ विषयों में रुचि रहेगी। व्यक्तिगत प्रयास गति पाएंगे। मित्रों के साथ सुखद समय बिताएंगे। समय की अनुकूलता बनी रहेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। नवीन कार्यें को गति मिलेगी। कौशल में वृद्धि होगी। साझीदारी के प्रयास फलेंगे। प्रयोगों में रुचि रखेंगे। लंबित कार्यां में तेजी लाएंगे। योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। सुख सौख्य बना रहेगा। लक्ष्य सधेंगे। कारोबार बेहतर होगा। लापरवाही से बचें।

तुला राशि

घर परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।संबंधों में घनिष्ठता आएगी। पेशेवर रहें।आमदनी पूर्ववत् रहेगी। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। न्यायिक मामले सक्रिय रहेंगे। विभिन्न मामलों में सामंजस्य बनाए रखें। निवेश में रुचि बढे़ेगी। करीबियों की खुशी बढ़ाएंगे। बजट पर नियंत्रण रखेंगे। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से सजग रहें। लेनदेन में सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि 

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार की योजनाएं आगे बढ़ेंगी। विभिन्न कार्यां में शीघ्रता दिखाएंगे। इच्छित परिणाम बनेंगे। मित्रों को वरीयता देंगे। प्रबंधन पर जोर रखेंगे। काम में सक्रियता पर जोर देंगे। वाणिज्यिक मामले सुलझेंगे। करियर में अवसरों की अधिकता रहेगी। तर्कपूर्ण व्यवहार रखेंगे।

धनु राशि

दफ्तर के मामलों सभी का सहयोग मिलेगा। शासकीय प्रयास पक्ष में बनेंगे। आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। सहज संवाद एवं संकल्प बनाए रखेंगे। सुख संपत्ति बढ़ेगी। नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। विनम्रता बढ़ाएं। बड़ी सोच रखें। अप्रत्याशित लाभ की संभावना रहेगी। पैतृक कार्य संवरेंगे। कामयाबी की उम्मीद रहेगी।

मकर राशि

आस्था विश्वास में वृद्धि होगी। कामकाजी परिस्थितियां पक्ष में बनेंगी। धन लाभ होगा। लक्ष्य पर फोकस रखें। यात्रा की संभावना है। वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे। मनोरंजन में रुचि रखेंगे। लंबित कार्यां में तेजी लाएंगे। उन्नति के अवसर बने रहेंगे। लाभ और संवार में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्रों में उल्लेखनी प्रदर्शन करेंगे।

पढ़ें :- 09 मई 2024 का राशिफलः आर्थिक मामलों के हिसाब से इन राशियों का दिन शुभ रहेगा

कुंभ राशि

जोखिम उठाने से बचेंगे। समय प्रबंधन बनाए रखेंगे। सहजता सामंजस्यता से काम लेंगे। व्यवस्था पर जोर रखें। परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे। आकस्मिक स्थिति की संभावना है। घर परिवार में शुभ कार्य बनेंगे। समय प्रबंधन बढ़ाएं। विनम्र रहें। परिजनों और नजदीकियों का साथ सहयोग पाएंगे।

मीन राशि 

साझेदारी वाली योजनाओं में गति आएगी। मामलों को लंबित नहीं रखें। कारोबार में अवसर बने रहेंगे। सभी का साथ सहयोग पाएंगे। साहस में वृद्धि होगी। लक्ष्यों को गति देंगे। नेतृत्व के कार्यां में आगे रहेंगे। परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। सामंजस्य का स्तर बेहतर होगा। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। पेशेवरता पर जोर देंगे। कारोबार प्रभावी रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...