HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 6 जुलाई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा गणपति जी का साथ, जाने अपनी राशि का हाल

6 जुलाई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा गणपति जी का साथ, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

व्यवसाय में प्रगति होगी। छात्रों को परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिल सकती है। घर में नजदीकी सम्बन्धियों का आगमन होगा। प्रियजनों के साथ आनन्दयुक्त समय बितायेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के दौरान गंभीर रहें। विरोधियों से दूरी बनाकर रखें। नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पेटदर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

पढ़ें :- Sawan 2024 Upay : सावन में ये चमत्कारी उपाय चमका देंगे भक्तों की किस्मत, समस्याओं का समाधान मिलेगा

वृषभ राशिफल

युवाओं की करियर संबंधी राह आसान होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। अध्यात्म में रुचि ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके सम्बन्ध सुधरेंगे। गुस्से से आपको बचना चाहिये। व्यापार में हानि का सामना कर सकते हैं। अपनी गलतियों की ज़िम्मेदारी स्वयं लें दूसरों पर न थोपें। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

मिथुन राशिफल 

अनजान लोगों की वजह से परेशानी का सामना कर सकते हैं। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना लाभकर होगा। अपने कार्य से सन्तुष्ट रहेंगे। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। अपने खर्चों काे नियंत्रित करें। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें।

कर्क राशिफल 

अच्छी खबर मिलेगी। आपका ध्यान गलत गतिविधियों में जा सकता है। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकी बढ़ेगी। किसी बर्थडे या अन्य कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज पूरा दिन मौजमस्ती में बीतेगा। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा।

सिंह राशिफल 

जमीन जायदाद में हिस्सा मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ प्राप्त होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ मधुरता रहेगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलने की सम्भावना है। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं। आपकी कमियों का कुछ लोग मजाक उड़ा सकते हैं। शांत रहने का प्रयास करें।

पढ़ें :- Sawan Rudraksh ki Mala : सावन में रुद्राक्ष की माला से करें महादेव की पूजा , इच्छित कामनाओं की पूर्ती होती है

कन्या राशिफल 

दफ्तर के सहकर्मियों के साथ आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेमी जन के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। नयी योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। रुक-रुक कर आपके सभी काम पूर्ण हो जायेंगे। मंदिर-देवालय दर्शन करे लिए जाएंगे।

तुला राशिफल 

कुसंगति से दूर रहें। अधिक खर्च करने आपको बचना चाहिये। मित्रों के साथ पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास बनाये रखें। बदलते मौसम के कारण उमस से आप परेशान हो सकते हैं। व्यवहार को अच्छा रखें। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। लम्बी यात्राओं से आपको बचना चाहिये।

वृश्चिक राशिफल  

निजी कंपनियों में नौकरी करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ होगा।मेडिकल व्यवसायियों को लाभ होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी आनन्दित रहेंगे। नई योजनाओं की रूपरेखा बन सकती है। युवाओं को आज लव प्रपोज़ल मिल सकते हैं। संभलकर खर्च करें।

धनु राशिफल

पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी मामलों में आपको विजय मिल सकती है। कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। निवेश से अच्छे परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। धार्मिक लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशिफल

यात्रा के दौरान सावधानी रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। दंपत्तियों के बीच अनबन की स्थिति निर्मित हो सकती है। क्रोधपूर्ण वाणी पर नियन्त्रण रखें। परिस्थितियों को सम्भालने में थोड़ी कठिनाई होगी। परिजन आपकी बातों से असन्तुष्ट हो सकते हैं। चालाक मित्रों से सतर्क रहें।

पढ़ें :- Sawan First Friday 2024 : सावन के पहले शुक्रवार करें ये उपाय , मां लक्ष्मी करेंगी कृपा

कुंभ राशिफल 

आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कार्य पूरा करने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। गोपनीय बातें सावधानी से करें। आपका मन किसी कारण से अप्रसन्न हो सकता है। बिना मतलब की बातों में समय बर्बाद न करें। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशिफल 

अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी समस्या का आपको समाधान मिल सकता है। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। आपके मन में अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा। लवर्स को विवाह के लिए सहमति मिल सकती है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...