1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एक्टर बॉबी देओल पर टूटा दुखों का पहाड़ , अपने इस करीबी को खोया

एक्टर बॉबी देओल पर टूटा दुखों का पहाड़ , अपने इस करीबी को खोया

बॉबी के बड़े भाई सनी देओल की फिल्म गदर 2 की सक्सेस से पूरा परिवार खुशी से झूम रहा था। इसी बीच देओल परिवार में गम का माहौल छा गया है। एक्टर बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा (Marlene Ahuja) का निधन हो गया है। इस खबर से पूरा परिवार दुखी है। बताया जा रहा है कि मर्लिन लंबे समय से बीमार थीं। रविवार की शाम उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉबी के बड़े भाई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 की सक्सेस से पूरा परिवार खुशी से झूम रहा था। इसी बीच देओल परिवार में गम का माहौल छा गया है। एक्टर बॉबी देओल (Actor Bobby Deol)की सास मर्लिन आहूजा (Marlene Ahuja) का निधन हो गया है। इस खबर से पूरा परिवार दुखी है। बताया जा रहा है कि मर्लिन लंबे समय से बीमार थीं। रविवार की शाम उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

पढ़ें :- 'Ramayana' फिल्म की शूटिंग शुरू, सेट से रणबीर कपूर की पहली फोटो आई सामने

तान्या की मां का निधन

बॉबी देओल की शादी तान्या आहूजा से 30 मई 1996 को हुई थी। तान्या की मां मर्लिन लंबी बीमारी से जूझ रही थीं। सूत्र के मुताबिक, ‘वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रविवार शाम को लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। तान्या के अलावा मर्लिन के दो बच्चे और हैं- विक्रम आहूजा, मुनीषा आहूजा। तान्या की मां मुंबई में रहा करती थीं। शनिवार को ही पूरा परिवार बॉबी के बड़े भाई सनी देओल की फिल्म गदर 2 की सक्सेस पार्टी का लुत्फ उठा रहा था। बीमारी की वजह से ही सेलिब्रेशन में तान्या की मां शामिल नहीं हो पाई थीं। अब मर्लिन के निधन से देओल परिवार गमगीन है।

बिजनेस वुमन थीं बॉबी की सास

मर्लिन एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती थीं। उनके पति देवेंद्र आहूजा सेन्चूरियन बैंक के टॉप बैंकर हुआ करते थे। वहीं फाइनेंसर भी थे। साथ ही मर्लिन के पति 20वीं सेन्चूरी फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे।

पढ़ें :- IFFI 2023: सनी देओल ने एक बार फिर स्टेज पर मचाई गदर, वीडियो देख जमकर झूमे फैंस

तान्या की मां खुद भी एक बिजनेसवुमन थीं। इसी वजह से तान्या को भी बिजनेस में शुरू से इंटरेस्ट रहा। तान्या ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही की है। वो फैशन के साथ-साथ इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। तान्या का खुद का द गुड अर्थ नाम से फर्नीचर ब्रांड है। बॉबी की पत्नी ने जुर्म और नन्हे जैसलमेर जैसे फिल्मों की कास्ट के लिए कॉस्ट्यूम भी डिजाइन किया है। बॉबी देओल और तान्या देओल के दो बच्चे हैं। आर्यमन और धरम देओल। बॉबी और तान्या बॉलीवुड के बेहद लवेबल कपल में गिने जाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, बॉबी आखिरी बार आश्रम सीरीज और लव हॉस्टल में विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा संग नजर आए थे। वहीं वो जल्द ही रणबीर सिंह के साथ एनिमल फिल्म में दिखेंगे। साथ ही तेलुगु फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू भी पाइपलाइन में है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...