पंजाबी अभिनेत्री और-सिंगर सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद में हुआ कॉन्सर्ट वैसा नहीं रहा जैसा प्लान किया गया था। क्योंकि स्टेज पर हुई एक घटना से सिंगर घबरा गईं। सुनंदा राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक एक फैन स्टेज पर आ गया कूदते हुए उनके पैर छूने की कोशिश करने लगा।
नई दिल्ली। पंजाबी अभिनेत्री और-सिंगर सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद में हुआ कॉन्सर्ट वैसा नहीं रहा जैसा प्लान किया गया था। क्योंकि स्टेज पर हुई एक घटना से सिंगर घबरा गईं। सुनंदा राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक एक फैन स्टेज पर आ गया कूदते हुए उनके पैर छूने की कोशिश करने लगा। इस अचानक हुई हरकत से सुनंदा हैरान रह गईं और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के कुछ घंटों बाद, सुनंदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि परफॉर्मेंस के दौरान असल में क्या हुआ था।
वीडियो में उन्होंने कहा किहेलो एवरीवन, मैं सुनंदा शर्मा हूं। कल गाजियाबाद कॉलेज में थोड़ी सी गड़बड़ हो गई थी। सब डर गए थे और मैं भी डर गई। जब वह अचानक स्टेज पर आ गए, तो मेरा रिएक्शन भी काफी तेज था। सिक्योरिटी चिंताओं का हवाला देते हुए, सुनंदा को जल्दी से स्टेज छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए तैयार नहीं थे। सुनंदा ने यह भी बताया कि कॉलेज मैनेजमेंट ने इसमें शामिल स्टूडेंट के खिलाफ कार्रवाई की है। हालांकि उन्होंने अधिकारियों से नरमी बरतने और उसे माफ करने की अपील की है। उनका मानना है कि इस हरकत के पीछे कोई गलत इरादा नहीं था। कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनका इरादा गलत था। सुनंदा शर्मा ने कहा कि उन्होंने खुद उन्हें माफ कर दिया है।