टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Aarti Singh) और उनके पति दीपक चौहान (Deepak Chauhan) की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. जिसमें ये कपल काफी रोमांटिक होता हुआ नजर आया.
Aarti Singh Honeymoon Pictures: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Aarti Singh) और उनके पति दीपक चौहान (Deepak Chauhan) की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. जिसमें ये कपल काफी रोमांटिक होता हुआ नजर आया.
आपको बता दें, आरती सिंह (Aarti Singh) और दीपक चौहान शादी के बाद पेरिस में हनीमून के लिए गए हैं. जहां से अब कपल की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इन तस्वीरों में दोनों एक-दूजे संग काफी कोजी होते हुए नजर आए हैं.
आरती सिंह ने पति दीपक चौहान संग ये खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें वो पेरिस और ग्रीस में हनीमून एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में आरती कभी दीपिक को लिप किस करती तो कभी उनकी गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं. जो तेजी ये इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- अभिनेता रणवीर सिंह से मांगी गई 20 लाख रुपए की फिरौती, क्राइम ब्रांच ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर
हनीमून की हर तस्वीर में कपल का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. वहीं आरती की खुशी तो उनके चेहरे पर साफ झलक रही है. इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए आरती सिंह ने कैप्शन में बड़े ही मजेदार बात लिखी. एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘ना जैसी मेरी मर्जी..’ इसके साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- VIDEO: 47 सालों बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन, प्रोमो आया सामने, जाने कब होगी फिल्म होगी रिलीज
आरती की इन तस्वीरों पर उन्हें फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ये दुनिया का बेस्ट कपल है. आरती और दीपक की शादी 25 अप्रैल को मुंबई के जुहू के इस्कॉन मंदिर में हुई थी. जिसमें टीवी के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
आरती सिंह की शादी में उनके मामा और बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा भी शामिल हुए थे. बता दें कि इससे पहले आरती ने ये तस्वीरें शेयर की थी. जिसमें वो अपन पति को एफिल टावर के सामने लिप लॉक करती नजर आईं.