HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Accident on Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भंयकर हादसा, पांच की मौके पर मौत, एक घायल

Accident on Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भंयकर हादसा, पांच की मौके पर मौत, एक घायल

यूपी के आजमगढ़ जिले में शनिवार को देर रात भंयकर दर्दनाक हादसा हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

 Accident on Purvanchal Expressway: आजमगढ़ जिले में शनिवार को देर रात भंयकर दर्दनाक हादसा (Accident) हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है।

पढ़ें :- Lucknow:कामिनी शर्मा को मिला सनातन शिरोमणि सम्मान,दिखाई दिए तेवर 

घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ से आ रही बोलेरो की शनिवार की देर रात करीब 11 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) पर ट्रैक्टर ट्रॉली से भिंड़त हो गई।  भीषण हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नजदीक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत देखते हुए  उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे घुस गई।  ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसी बोलेरो काफी दूर तक घिसटती गई। एक-एक कर उसमें सवार लोगों के शव कुछ-कुछ दूरी पर गिरते गए। बोलेरो में आगे बैठे लोग स्टेयरिंग के नीचे फंस गए।

घटनास्थल से रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इस भीषण हादसे की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को एकत्र किया। जिसमें से तीन  महिलाएं और दो पुरुषों की मौके पर मौत हुई थी। मृतकों में पति-पत्नी है। बाकी, उनके रिश्तेदार और परिवार के हैं। किरन नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

पढ़ें :- भाजपा का गांव चलो अभियान: प्रियंका मौर्य ने चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से किया संवाद, जनकल्याणरी योजनाओं के बारे में बताया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...