1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. आयुर्वेद के अनुसार दही में क्या मिलाकर खाने से होता है अधिक फायदा, नमक या चीनी

आयुर्वेद के अनुसार दही में क्या मिलाकर खाने से होता है अधिक फायदा, नमक या चीनी

अधिकतर लोग खाने के बाद दही खाना पसंद करते है। कुछ लोग इसमें नमक डालकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ चीनी। पोषक तत्वो से भरपूर दही का सेवन करने से स्किन और बाल से लेकर शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर लोग खाने के बाद दही खाना पसंद करते है। कुछ लोग इसमें नमक डालकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ चीनी। पोषक तत्वो से भरपूर दही का सेवन करने से स्किन और बाल से लेकर शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। आयुर्वेद के अनुसार दही को ऐसे ही खाना अधिक फायदेमंद बताया गया है। दही में चीनी या नमक मिलाने से इसके प्रोबायोटिक्स गुण कम हो जाते हैं। वहीं चीनी डालने से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ सकता है।

पढ़ें :- Water chestnut in winter :  ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है

आयुर्वेद के अनुसार दही में सीमित मात्रा में नमक डालने से पाचन के लिए अच्छा होता है, जबकि चीनी डालने से बलगम की समस्या हो सकती है। कुल मिलाकर इसका यही निष्कर्ष है, इसे बिना किसी मिलावट के खाएं या फिर सेंधा नमक, गुड़, शहद या फलों के साथ खा सकते हैं। मतलब आप चाहे दही में नमक मिलाएं या चीनी या गुण या कुछ और डालकर खाएं ये सारे तरीके आपको अधिकतम लाभ पहुंचा सकते हैं।

दही खाने से आपका मेटाबोलिक रेट बूस्ट होता है। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। वहीं, इसमें विटामिन डी और कैल्शियम होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा दही में कैल्शियम और विटामिन डी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

साथ ही वजन कम करने में भी सहायता करते हैं। इसके अलावा दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। दही में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो आपका मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहतर होता है।

 

पढ़ें :- सूरत में बच्चों की दवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जानवरों का टॉनिक भरकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...