HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Adani Group की 2 कंपनियों को लगा तगड़ा झटका, 5 फीसदी तक लुढ़के शेयर

Adani Group की 2 कंपनियों को लगा तगड़ा झटका, 5 फीसदी तक लुढ़के शेयर

अडानी ग्रुप (Adani Group) को झटका देने वाली एक और खबर शुक्रवार को सामने आई है। अडानी ग्रुप की दो कंपनियां- अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) एमएससीआई इंडिया इंडेक्स (MSCI India Index) से बाहर होंगी। यह ऑर्डर 31 मई 2023 की ट्रेडिंग बंद होने के बाद प्रभावी होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप (Adani Group) को झटका देने वाली एक और खबर शुक्रवार को सामने आई है। अडानी ग्रुप की दो कंपनियां- अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) एमएससीआई इंडिया इंडेक्स (MSCI India Index) से बाहर होंगी। यह ऑर्डर 31 मई 2023 की ट्रेडिंग बंद होने के बाद प्रभावी होगा। यह खबर सामने आने के बाद अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission)  के शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट आई है।

पढ़ें :- Video-राहुल गांधी ने वीडियो शेयर मोदी सरकार को घेरा, लिखा-यह एक ख़ास और पुराना रिश्ता है

इंडेक्स से बाहर होने से हो सकता है आउटफ्लो

MSCI का यह अनाउंसमेंट अडानी ग्रुप के लिए एक और झटका है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप फिर से मार्केट कॉन्फिडेंस हासिल करने की कोशिश में जुटा है। ग्लोबल इंडेक्स ने अडानी ग्रुप की दो कंपनियों को बाहर करने का फैसला अपने क्वॉर्टरली कॉम्प्रेहेंसिव इंडेक्स रिव्यू के तहत लिया है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वॉन्टिटेटिव रिसर्च के मुताबिक, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस के एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर होने से क्रमशः 201 मिलियन डॉलर और 186 मिलियन डॉलर का आउटफ्लो हो सकता है।

5 फीसदी तक लुढ़के कंपनियों के शेयर
अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5 पर्सेट के लोअर सर्किट के साथ 812.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, अडानी ट्रांसमिशन के शेयर भी 4 पर्सेट की गिरावट के साथ 882 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर भी करीब 2 पर्सेट की गिरावट के साथ 1951.45 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

हिंडनबर्ग के झटके से अब तक नहीं उबरे पाए शेयर

पढ़ें :- Adani Bribery Case : अडानी मामले में भारत सरकार ने झाड़ा पल्ला,कहा-हमसे कोई लेना-देना नहीं

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर अभी तक इस झटके से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर अब भी 24 जनवरी 2023 के लेवल से 68 पसेंट नीचे ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, अडानी टोटल गैस के शेयर 24 जनवरी के लेवल से करीब 80 पर्सेट नीचे ट्रेड कर रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...