1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP ELECTION 2022: अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर किया तंज, बोली रायबरेली अब नहीं है कांग्रेस का गढ़

UP ELECTION 2022: अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर किया तंज, बोली रायबरेली अब नहीं है कांग्रेस का गढ़

भाजपा की उम्मीदवार अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रहार करते हुए उन्हें अपने खिलाफ लड़ने की चुनौती दी है और साथ ही कहा कि एक बार प्रियंका मेरे खिलाफ चुनाव लड़ लेंगी तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा और सबको पता चल जाएगा कि रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP ELECTION 2022: भाजपा की उम्मीदवार अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रहार करते हुए उन्हें अपने खिलाफ लड़ने की चुनौती दी है और साथ ही कहा कि एक बार प्रियंका मेरे खिलाफ चुनाव लड़ लेंगी तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा और सबको पता चल जाएगा कि रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

गौरतलब है कि रायबरेली क्षेत्र Congress का गढ़ माना जाता है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह ने Congress Party के टिकट पर रायबरेली से 90 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव जीता था।

मीडिया से बातचीत के दौरान अदिति सिंह ने कहा कि Congress ने यह मान लिया था कि अमेठी और RaeBareli की जनता उसके साथ ही रहेगी। एक के बाद एक चुनावों में लगातारRaeBareliको यहां से जीत मिली लेकिन Congress ने जनता के लिए कुछ भी नहीं किया। अदिति सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार इतिहास बनेगा और पहली बार RaeBareli सदर में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के परिणाम के बारे में सोचकर मैं उत्साहित हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...