HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अफ्रीका: मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा, हैरत में पड़े लोग

अफ्रीका: मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा, हैरत में पड़े लोग

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बहुमूल्य रत्न हीरा अफ्रीकी देश बोत्सवाना में खुदाई के दौरान मिला है।हीरे की खोज करने वाली कंपनी देबस्वाना को यह हीरा मिला।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बहुमूल्य रत्न हीरा अफ्रीकी देश बोत्सवाना में खुदाई के दौरान मिला है।हीरे की खोज करने वाली कंपनी देबस्वाना को यह हीरा मिला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुदाई  करने वाली कंपनी देबस्वाना ने कहा कि यह अद्भुत हीरा 1,098 कैरेट का है। पिछले एक जून को यह हीरा देश के राष्ट्रपति मोकगवेत्सी मसीसी को दिखाया गया है। देबस्वाना की प्रबंध निदेशक लयनेटे आर्मस्ट्रांग ने कहा, ऐसा माना जा रहा है कि यह गुणवत्ता के आधार पर दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा हीरा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ और असाधारण पत्थर हीरा उद्योग और बोत्सवाना के लिए काफी महत्वपूर्ण है।। उन्होंने कहा कि यह विशाल हीरा संघर्ष कर रहे हमारे देश के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है। अभी तक इस हीरे को नाम नहीं दिया गया है।

पढ़ें :- US Court summons Indian Govt: खालिस्तानी पन्नू केस में US कोर्ट ने भारत सरकार और एनएसए डोभाल को भेजा नोटिस; विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति

देबस्वाना कंपनी ने बताया कि यह हीरा 73मीमी लंबा और 52मीमी चैड़ा है। उसने कहा कि हमारे इतिहास में अब तक की यह सबसे बड़ी खोज है। देबस्वाना कंपनी को बोत्सवाना की सरकार तथा दुनिया की दिग्गज हीरा कंपनी डी बीयर्स ने मिलकर बनाया है। इससे पहले वर्ष 1905 में दक्षिण अफ्रीका में दुनिया का सबसे बड़ा हीरा मिला था। यह करीब 3,106 कैरेट का था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...