Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. 25 की उम्र पार होने के बाद लड़कियों को इन चीजों को जरुर करना चाहिए डाइट में शामिल

25 की उम्र पार होने के बाद लड़कियों को इन चीजों को जरुर करना चाहिए डाइट में शामिल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source- Google

Girls must include these things in their Diet: महिलाओं की जिंदगी भागदौड़ भरी होती है। इसलिए 25 साल की उम्र पार करते ही उनके शरीर में कई तरह के चेंजेस आने लगते है। वक्त रहते अपने खान पान में बदलाव न किया जाए तो आगे आने वाले समय में कई दिक्कतें हो सकती है।

पढ़ें :- रोज रोज जल्दी में नहीं खाते ब्रेकफास्ट तो शरीर को होते हैं ये नुकसान


Image Source- Google

लड़कियों को आपनी डाइट में खास ध्यान देने की जरुरत

महिलाओं को फाइबर वाली फूड्स का खूब सेवन करना चाहिए। इससे पाचनतंत्र बेहतर रहता है। क्योंकि शरीर में अधिकतर बीमारियां पेट या फिर पाचन की गड़बड़ियों की वजह से ही होती है। ऐसे में लड़कियों को आपनी डाइट में खास ध्यान देने की जरुरत होती है।

 आयरन से भरपूर चीजों चुकंदर, पालक, आंवला, अनार आदि का खूब सेवन

25 की उम्र के बाद अपने खाने में सलाद, हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इसके अलावा पीरियड्स में लड़कियों के शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। इसलिए पीरियड्स के दौरान आयरन से भरपूर चीजों चुकंदर, पालक, आंवला, अनार आदि का खूब सेवन करना चाहिए।

Image Source- Google

25 के बाद शरीर को प्रोटीन की अधिक जरुरत होती है। प्रोटीन से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। साथ ही हड्डियों को मजबूत करने और शरीर में ऊर्जा का प्रवाह करता है। प्रोटीन के लिए लड़कियों को अंडा, पनीर, चिकन, दाल और सोयाचंक आदि का भरपूर सेवन करना चाहिए।

इसके अलावा बादाम, अखरोट, फ्रूट्स नट्स, का भी सेवन करना चाहिए। इसके अलावा शरीर में ताकत के लिए कार्बोहाइड्रेट की जरुरत होती है। इसके लिए ओट्स, होल ग्रेन और होल व्हीट पास्ता आदि को डाइट में शामिल करना चाहिए। ताकि शरीर में एनर्जी लेवल बना रहे।

पढ़ें :- दिल की सेहत अच्छी रखती है और कोलेस्ट्रॉल को सुधारने में हेल्प करती है इमली
Advertisement