Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. तरबूज खाने के बाद भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, होते है कई नुकसान

तरबूज खाने के बाद भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, होते है कई नुकसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पोषक तत्वों से भरपूर तरबूज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें तरबूज खाने के बाद तुरंत खाने से पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती है।

पढ़ें :- धूप से आकर तुंरत पानी पीने पर हो गई है गले में खराश, तो इन घरेलू उपचार से मिलेगी आराम

जैसे एसिडिटी, गैस की परेशानी हो सकती है। इसलिए ध्यान रहे कि तरबूज खाने के बाद भूलकर भी दूध नहीं पीना चाहिए। क्योंकि तरबूज में विटामिन सी पाया जाता है जो दूध के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकता है। इससे ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है। साथ ही पाचन खराब हो सकता है और बदहजमी हो सकती है।

तरबूज खाने के बाद नमक खाना हानिकारक हो सकता है।तरबूज के साथ नमक खाने से इसके पोषक तत्व शरीर में सही तरह से अवशोषित नहीं हो पाते, जिससे बीपी कम या अधिक हो सकता है। साथ ही दिल से संबंधित दिक्कतें हो सकती है।

तरबूज खाने के बाद कभी भूलकर भी हाई प्रोटीन फूड्स नहीं खाने चाहिए, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि तरबूज में विटामिन और रफेज होने के साथ स्टार्च भी पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे कई और समस्याओं भी परेशान कर सकती हैं।

पढ़ें :- Benefits of Raisin water: पेट की तमाम समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है किशमिश का पानी
Advertisement