1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में घपला कर रही मोदी सरकार : मल्लिकार्जुन खरगे

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में घपला कर रही मोदी सरकार : मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी सरकार सबको बर्बाद करने वाली है। मोदी सरकार ने पहले महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़ाए और अब बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में घपला कर रही है और 2 करोड़ वोट काट रही है। अगर ऐसा करके चुनाव लड़ा जा रहा है तो एक समय ऐसा आएगा, जब सरकार को पछताना पड़ेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित जय किसान, जय जवान, जय संविधान बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, रायपुर से सामाजिक न्याय का जो नारा बुलंद हुआ, उसने 2024 में नरेंद्र मोदी के अहंकार को तोड़ दिया और आज BJP ऐसी हालत में है कि वह खुद की सरकार नहीं बना पा रही। आज मोदी सरकार दो सहारों के बूते चल रही है। एक सहारा है TDP का और दूसरा सहारा है JDU का… ऐसे में ये सरकार कभी भी गिर सकती है। जिस दिन रायपुर में कांग्रेस का महा अधिवेशन चल रहा था, उसी दिन यहां के कांग्रेस नेताओं पर ED, IT, CBI के छापे डलवाए गए, हमारे लोगों को डराकर, महा अधिवेशन को नाकाम करने की कोशिश की गई। लेकिन हमारे कार्यकर्ता डरे नहीं, उन्होंने आंख में आंख डालकर महा अधिवेशन को सफल बनाया।

पढ़ें :- VIDEO: यूनिवर्सिटी के गेट पर दो युवतियों में हुई जमकर मारपीट, बाल पकड़ कर एक दूसरे को जड़े थप्पड़

उन्होंने आगे कहा, मोदी सरकार सबको बर्बाद करने वाली है। मोदी सरकार ने पहले महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़ाए और अब बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में घपला कर रही है और 2 करोड़ वोट काट रही है। अगर ऐसा करके चुनाव लड़ा जा रहा है तो एक समय ऐसा आएगा, जब सरकार को पछताना पड़ेगा। हमारे लिए देश सबसे बड़ा है। अगर देश और संविधान सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं। अगर देश सुरक्षित नहीं है तो हम सुरक्षित नहीं होंगे। संविधान को बचाना, देश को एक रखना हमारा काम है। यही महात्मा गांधी जी, नेहरू जी और एकता के लिए जान देने वाले राजीव गांधी जी ने हमें सिखाया है।

खरगे ने आगे कहा, जब यहां पर कांग्रेस महा-अधिवेशन हुआ, उसी दिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर हमारे कार्यकर्ताओं के यहां ED, IT, CBI द्वारा छापा डालवाया, ताकि हमारे कार्यकर्ता डर जाएं और अधिवेशन फेल हो जाए। हमारे मुख्यमंत्री, कार्यकर्ता, नेताओं को डराने की कोशिश की, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरे नहीं, उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देकर अधिवेशन को सफल बनाया। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए ‘नेशनल हेराल्ड’ की शुरुआत की थी। जिसे बाद में सोनिया गांधी जी ने शुरू किया तो उनपर भी फर्जी केस कर दिया, जिसकी जांच में कुछ नहीं निकला। ये सरकार कांग्रेस पार्टी को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं।

अगर हमें देश को बचाना है, तो हमें एक होना होगा। BJP-RSS को दलितों-आदिवासियों से कोई प्रेम नहीं है। एक तरफ वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। दूसरी तरफ अडानी-अंबानी जैसे लोगों को बुलाकर यहां के जल, जंगल, जमीन दे देते हैं। यहां लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं, पर्यावरण तबाह हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सिर्फ नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारों पर चलते हैं। वे जो बोलते हैं, मुख्यमंत्री उतना ही करते हैं। यह छत्तीसगढ़ का अपमान है। आज कल यहां अमित शाह बहुत आ रहे हैं। वह आपके हालात जानने नहीं, अपने उद्योगपति मित्रों के लिए कोयला, स्टील.. आदि देखने के लिए आ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार ने 2 बार सर्वदलीय बैठक बुलाई, लेकिन खुद प्रधानमंत्री मोदी दोनों बार बैठक में नहीं आए। यह बेहद शर्मनाक बात है, ये देश के लोगों की बेइज्जती है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उसने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया है। ट्रंप ने ये बात कई बार कही, लेकिन नरेंद्र मोदी के मुंह से एक बार भी नहीं निकला कि ये सब झूठ है।

पढ़ें :- IND vs SA Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला; प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव

इसके साथ ही कहा, मणिपुर जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं, महिलाओं का रेप हो रहा है। लेकिन नरेंद्र मोदी एक बार भी मणिपुर नहीं गए। उनके पास विदेश घूमने का समय है, लेकिन मणिपुर जाने का समय नहीं है। राहुल गांधी जी दो बार मणिपुर गए। उन्होंने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ वहां से शुरू की, लेकिन सारी सुविधा होने के बाद भी नरेंद्र मोदी मणिपुर नहीं गए।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...