ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज (Jagadguru Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati Maharaj of Jyotirmath) ने कहा कि यूपी में गो हत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सनातन प्रेमियों को उम्मीद थी कि योगी सरकार बनने के बाद को गो हत्या में कमी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बरेली। ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज (Jagadguru Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati Maharaj of Jyotirmath) ने कहा कि यूपी में गो हत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सनातन प्रेमियों को उम्मीद थी कि योगी सरकार बनने के बाद को गो हत्या में कमी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में इन मामलों में लगातार वृद्धि हुई है।
बता दें कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati) रविवार सुबह बरेली पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री योगी के हस्ताक्षर से प्रदेशभर में बूचड़खाने चल रहे हैं, जिन्हें रोकने की बात उन्होंने कही थी। विदेश के माल में गो मांस खुलेआम बिक रहा है। यह उत्तर प्रदेश के लिए ये शर्मसार करने वाली बात है। संत समाज लोक कल्याण के लिए है ना कि राजनीति में आने के लिए।
उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए राजनीति की शपथ और धर्म के लिए धर्म की शपथ लेनी होती है, लेकिन दोनों शपथ एक साथ नहीं ले जा सकती। एक संन्यासी किसी प्रदेश सरकार का नौकर नहीं हो सकता। आगामी विधानसभा चुनाव पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो लोग प्रदेश में गो हत्या को बंद कराएंगे, सनातन प्रेमियों को उन्हीं की सरकार चुननी चाहिए।
प्रदेश में ऐसी सरकार चुनें जो गो हत्या पर बंद कर सके , शंकराचार्य एक मई से करेंगे प्रदेश का भ्रमण
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Avimukteshwaranand Saraswati) ने कहा कि प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए वह एक मई से प्रदेश की सभी विधानसभा का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे और बताएंगे कि प्रदेश में ऐसी सरकार चुनें जो गो हत्या पर बंद कर सके।