HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा-आप लखनऊ गए तो मुख्यमंत्री बदल देंगे आपका नाम?

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा-आप लखनऊ गए तो मुख्यमंत्री बदल देंगे आपका नाम?

सपा (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्य के रंग और नाम बदलने का नया फैशन चलाकर जनता को गुमराह करना शुरू कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

इटावा। सपा (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्य के रंग और नाम बदलने का नया फैशन चलाकर जनता को गुमराह करना शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- सरकारी बैठकों में अब संगठन की नो एंट्री, सीएम योगी ने जारी किया सख्त आदेश

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज अपने पैतृक गांव सैफई के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस (PWD Guest House) में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारा वार्ता की। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर निशाना साधाते हुए कहा कि आप लखनऊ मत जाना।

अगर आप गए तो मुख्यमंत्री जी का पता लग गया तो जरूरी नहीं की आप उसी नाम से वापस आओ। क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री जी का रंग बदलने और नाम बदलने का नया फैशन चल रहा है। अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में सिर्फ नाम बदलने का काम किया है।

इसके अलावा प्रदेश में विकास का कोई काम नहीं किया गया है। अगर आप लोग गलती से लखनऊ चले गए और पता लग गया कि आप लोग इटावा से आए हो तो आपका नाम बदल दिया जाएगा। इसके साथ ही अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की कोशिश की।

पढ़ें :- बलिया में सात साल की मासूम से 7 और 8 साल के दो लड़कों ने किया रेप, बच्ची की हालत नाजुक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...