HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने मीडिया पैनललिस्टों के नाम का किया ऐलान, शिवपाल के करीबियों को नहीं मिली जगह

अखिलेश यादव ने मीडिया पैनललिस्टों के नाम का किया ऐलान, शिवपाल के करीबियों को नहीं मिली जगह

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने संगठन के पुनर्गठन की कवायद शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  ने मंगलवार को मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए भारी-भरकम मीडिया पैनलिस्ट की जारी की है। मीडिया पैनलिस्ट (Media Panellists)  के लिस्ट में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  ने 58 नेताओं ने नामों का ऐलान किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने संगठन के पुनर्गठन की कवायद शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  ने मंगलवार को मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए भारी-भरकम मीडिया पैनलिस्ट की जारी की है। मीडिया पैनलिस्ट (Media Panellists)  के लिस्ट में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  ने 58 नेताओं ने नामों का ऐलान किया है। मीडिया पैनललिस्ट (Media Panellists) में उन तमाम नेताओं को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जो पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  का पक्ष मीडिया में रखते रहे हैं।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

इसके अलावा कई नए चेहरों को भी इस बार मीडिया पैनललिस्ट बनाया गया है। हालांकि आज जारी हुई लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव की पुरानी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Progressive Samajwadi Party)  के किसी भी नेता को मीडिया पैनललिस्ट (Media Panellists)  की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)  के करीबी और प्रसपा के मुख्य प्रवक्ता रहे दीपक मिश्रा अरविंद सिंह के नाम की चर्चा थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और आदित्य यादव को जिम्मेदारी मिलने के बाद इन लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी या नहीं। हालांकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  नेताओं का कहना है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को जिम्मेदारी देने के बाद ही उनके करीबियों को जिम्मेदारी देंगे।

मीडिया पैनललिस्ट (Media Panellists)  में डॉ. आशुतोष वर्मा, अनूप चंद्र, राजीव राय, सुनील सिंह साजन, राजकुमार भारती, अमीक जमई, पवन पांडे, जूही सिंह, डॉ. अजीज खान के नाम हैं। इसके अलावा राजपाल कश्यप, नेहा यादव, प्रदीप भाटी, उदयवीर सिंह, नाहिद लारी खान, मनोज यादव काका, समीर सिंह यादव, मनीष सिंह, गौरव छछरा, आईपी सिंह, भुवन भास्कर, ज्योति शेरवानी, निधि यादव, अब्दुल हफीज गांधी, कीर्ति निधि पांडे शामिल हैं. इनेक अतिरिक्त लोकेश शर्मा, जितेंद्र सिंह, डॉक्टर अभिषेक राय, डॉ अरविंद गुप्ता, सुमैया राणा, जेबा यासमीन, नसीर सलीम , प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, फखरुल हसन चांद, चंचल कुमार को मीडिया पैनललिस्ट बनाया गया है. विनय सिंह बिन्नू, मनोज राय धूपचंडी, फराजुद्दीन, किदवई, जाहिदा सुल्तान, कपिल श्रीवास्तव, अब्बास हैदर, विवेक साइलस, राम प्रताप सिंह, डॉ. अनुराग भदौरिया, जय प्रकाश पांडेय, घनश्याम तिवारी, सर्वेंद्र सिंह, अतुल सक्सेना, डॉ. एसके दुबे, अभिषेक बाजपेई, फैजान किदवई, अशोक यादव (आजमगढ़), अशोक यादव (इटावा) महेश आर्य, रविंद्र सिंह, वैभव पाठक व रतन सेन सिंह को अखिलेश यादव ने मीडिया पैनललिस्ट बनाया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी संगठन के पुनर्गठन को लेकर पिछले दिनों कहा था कि अच्छे दिनों (शुभ मुहूर्त) में या काम शुरू किया जाएगा। अब जब मकर संक्रांति हो चुकी है तो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को मीडिया पैनलिस्ट के नाम घोषित कर दिए हैं। एक दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। वहां करीब एक घंटे तक संगठन को लेकर बातचीत की थी। जिसके बाद सब संगठन में नेताओं को जिम्मेदारी देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...