1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गरीबों की जेब से पैसे निकालकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम कर रही भाजपा, फतेहपुर में बोले अखिलेश यादव

गरीबों की जेब से पैसे निकालकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम कर रही भाजपा, फतेहपुर में बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, भाजपा सरकार कहती है कि 100 में केवल 4 बेरोजगार हैं। आज गांव में चले जाओ किसी को नौकरी और रोजगारी सरकार नहीं दे पा रही है। प्रदेश को, समाज को अगर कोई सुधार सकता है तो वो समाजवादी लोग हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आज से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत हो गयी है। शिविर का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, हमारे गरीबों को, किसानों को, आम जन को आप डीजल पेट्रोल महंगा दे रहे हो और मुनाफा कमा रहे हो। ये मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? गरीब की जेब से निकाल कर के अमीरों की तिजोरी में भरने का काम अगर कोई कर रहा है तो भारतीय जनता पार्टी है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

उन्होंने कहा कि, पुलिस के लोग बहुत ही अनुशासन में रहने वाले लोग हैं। ये सिर्फ ऑर्डर मानते हैं और कुछ नहीं मानते, अभी ऑर्डर जो चलता है वो गरीबों के घर गिराने का है। जब समाजवादी लोग सरकार में आएंगे तो यही ऑर्डर मानेंगे, वही बुलडोजर होगा, पर मंजिल गरीब की नहीं होगी। यह बुलडोजर वाली सरकार सबसे बड़ी भू माफिया सरकार है। साथ ही कहा, महाभारत पढ़ी है, जहां कहीं भी महिलाओं का अपमान हुआ है उनको समय आने पर जनता ने सजा दी है। जो लोग कमजोर और डरपोक होते हैं वहीं अन्याय करते हैं। एक के बाद एक अन्याय हो रहा है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, भाजपा सरकार कहती है कि 100 में केवल 4 बेरोजगार हैं। आज गांव में चले जाओ किसी को नौकरी और रोजगारी सरकार नहीं दे पा रही है। प्रदेश को, समाज को अगर कोई सुधार सकता है तो वो समाजवादी लोग हैं। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ये सबसे बड़े भू माफिया हैं। पत्रकार साथियों अगर आपने सच दिखाया तो रात के 2 बजे पुलिस वाले आपके घर पर आएंगे। अगर आप डर गए तो खबर उसी दिन से बदल जाएगी, अगर आप नहीं बदले तो आपकी खुद खबर बनेगी कि आप जेल में चले गए।

साथ ही कि, ये सरकार अपने वोट के लिए, अपनी कुर्सी के लिए किसी के भी बीच दरार पैदा कर देगी। आपने नहीं देखा विधानसभा में क्या कर रहे थे। ये दरार पैदा करके राजनीति करते हैं। बीजेपी के लोग दरारजीवी हैं।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...