1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-सपा सरकार में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सप्रेस-वे की नहीं कर पा रही देखरेख

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-सपा सरकार में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सप्रेस-वे की नहीं कर पा रही देखरेख

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा सरकार में बने एक्सप्रेस-वे को लेकर सरकार को घेरते हुए पूछा कि, क्या वो उसकी देखरेख भी नहीं कर सकते, जिसके कारण हादसे हो रहे हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक कार हादसे की तस्वीर शेयर करते हुए सरकार को घेरा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा सरकार में बने एक्सप्रेस-वे को लेकर सरकार को घेरते हुए पूछा कि, क्या वो उसकी देखरेख भी नहीं कर सकते, जिसके कारण हादसे हो रहे हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक कार हादसे की तस्वीर शेयर करते हुए सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, भाजपा सरकार टोल लगाकर लखनऊ -आगरा एक्सप्रेसवे से अरबों की वसूली तो कर रही है लेकिन जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सप्रेसवे उन्हें सपा सरकार से बना बनाया मिला है, उसकी देख-रेख तक नहीं कर पा रही है। जिससे यहां जानलेवा हादसा हो गया है। भाजपा सरकार बना नहीं सकती तो क्या चला भी नहीं सकती। दुखद भी, निंदनीय भी!

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

बता दें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। वो सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दरअसल, आने वाले दिनों में यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होना है। इस उपचुनाव से पहले सपा लगातार सरकार को घेरने में जुटी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...