HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर साधा निशान, कहा-प्रदेश इलाज और दवा के अभाव में इधर-उधर भटक रहे मरीज

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर साधा निशान, कहा-प्रदेश इलाज और दवा के अभाव में इधर-उधर भटक रहे मरीज

अखिलेश यादव ने कहा कि बरसात और जलभराव से मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। लगभग 3500 से ज्यादा डेंगू मरीज मिल चुके हैं। टाइफाइड बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। बच्चों को खांसी-बुखार, उल्टी दस्त आदि हो रहा है। अस्पतालों में इन सभी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की मौतें हो रही है। अस्पतालों में इन बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए न तो डॉक्टर हैं और न ही जांच और दवाएं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई है। भाजपा सरकार में अस्पतालों में भारी अराजकता है। इलाज और दवा के बगैर मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं। जनता संकट में है, भाजपा सरकार संवेदनहीन है। जब राजधानी लखनऊ में रोज दर्जनों डेंगू और बुखार के मरीज मिल रहे हैं तो अन्य जनपदों के हालात का अंदाजा ही लगाया जा सकता है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

अखिलेश यादव ने कहा कि बरसात और जलभराव से मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। लगभग 3500 से ज्यादा डेंगू मरीज मिल चुके हैं। टाइफाइड बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। बच्चों को खांसी-बुखार, उल्टी दस्त आदि हो रहा है। अस्पतालों में इन सभी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की मौतें हो रही है। अस्पतालों में इन बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए न तो डॉक्टर हैं और न ही जांच और दवाएं है।

उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव में लार्वा नष्ट करने के लिए छिड़काव की व्यवस्था पर अभी भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय अधिकारियों का ध्यान नहीं गया है। नगर निगम और नगर पंचायतों की ओर से साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों की अकर्मण्यता साफ दिखाई दे रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री जी बयानबाजी करके जगह-जगह अफसरों को बस धमकाने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्यमंत्री जी दूसरे प्रदेशों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। जनता भी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को वैसे ही छोड़ देगी।

पढ़ें :- BSP संगठन में क्या कुछ चल रहा है इस पर सपा चिन्ता नहीं करे तो बेहतर है...मायावती का अखिलेश यादव पर पलटवार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...