Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. जयपुर नगर निगम के जिन वार्डों पर हुई दोबारा वोटिंग, वहां कांग्रेस के सभी उम्मीदवार जीते

जयपुर नगर निगम के जिन वार्डों पर हुई दोबारा वोटिंग, वहां कांग्रेस के सभी उम्मीदवार जीते

By Abhimanyu 
Updated Date

Rajasthan Civic Body Polls : राजस्थान निकाय चुनाव में जयपुर, कोटा और जोधपुर की 9 में से 8 सीटों पर नतीजों का ऐलान हो गया है। नौ में से अब तक घोषित 8 वार्डों में से कांग्रेस को 6 और बीजेपी को सिर्फ दो सीटों पर कामयाबी मिली है। हालांकि, यहां अभी औपचारिक तौर पर नतीजे की घोषणा नहीं हुई है। इन सीटों पर 16 सितंबर को दोबारा वोटिंग हुई थी। जयपुर नगर निगम के उन चार वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं जहां चारों वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार जीते।

पढ़ें :- राजस्थान नगर निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 4,026 वार्ड जीते: कांग्रेस ने 3,438 पार्षद बनाए, कई वार्डों में गणना जारी

जयपुर नगर निगम के चार वार्डों पर दोबारा चुनाव के बाद आए नतीजों के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार – वार्ड नंबर 9 से कैलाशी, वार्ड 18 से वंदिता शर्मा, वार्ड 25 से रेखा देवी और वार्ड 34 से सुरेश यादव जीते। जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं। इनमें से 78 पर बीजेपी उम्मीदवार जीते, जबकि इन चार वार्डों के नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कुल 57 वार्ड जीत लिए हैं। री-पोलिंग जयपुर नगर निगम के वार्ड 9, 18, 25 और 34 में हो रही है। वार्ड 9 के बूथ नंबर 111, वार्ड 18 के बूथ नंबर 235, वार्ड 25 के बूथ नंबर 343 और वार्ड 34 के बूथ नंबर 477 व 484 पर मतदाता दोबारा अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। 14 सितंबर को काउंटिंग के दौरान इन बूथों की ईवीएम में तकनीकी समस्या सामने आई थी। इसके कारण मतगणना आगे नहीं बढ़ सकी। अब चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इन बूथों पर फिर मतदान कराया जा रहा है।

Advertisement