1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Amarnath Yatra Restart : बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा के लिए हो जाएं तैयार!

Amarnath Yatra Restart : बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा के लिए हो जाएं तैयार!

बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर जा रहे भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अधिकारियों के मुताबिक मौसम में सुधार के साथ ही बालटाल आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा सोमवार को फिर से शुरू हो गई। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए चॉपर सेवा भी चालू हो गयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Amarnath Yatra Restart : बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर जा रहे भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अधिकारियों के मुताबिक मौसम में सुधार के साथ ही बालटाल आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा सोमवार को फिर से शुरू हो गई। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए चॉपर सेवा भी चालू हो गयी है।

पढ़ें :- हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, छह बागी विधायक भाजपा में शामिल

अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गयी है कि पवित्र अमरनाथ गुफा के आसपास आसमान साफ दिखने के बाद बाबा बर्फानी के मंदिर के द्वार खोल दिए गए हैं और वहां फंसे श्रद्धालुओं को दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के हिमालय (Himachal) में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन की अनुमति दे दी गयी है। इससे पहले शुक्रवार को बड़े पैमाने पर बारिश और भूस्खलन के बाद शुक्रवार को यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

रविवार को मौसम साफ होने पर 6491 श्रद्धालुओं के एक जत्थे ने अमरनाथ पवित्र गुफा (Amarnath Holy Cave) में दर्शन किए। इसी के साथ यात्रा के प्रारम्भ होने से लेकर रविवार तक 93,929 तीर्थयात्रियों में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, भारी बारिश के कारण फंसे 700 से अधिक अमरनाथ यात्रियों (Amarnath Yatris) को सेना ने अनंतनाग जिले (Anantnag District) के काजीगुंड स्थित अपने शिविर में शरण दी है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को दिन में खराब मौसम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu-Srinagar National Highway) बंद रहने के कारण जम्मू से श्रद्धालुओं के किसी नये जत्थे को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं, जो भूस्खलन की कई घटनाओं के कारण बंद है।

 

पढ़ें :- Breaking- दिल्ली में 1 नवंबर से डीजल बसों की नो एंट्री , इन वाहनों को इजाजत

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...