Amazing Benefits Green Tea : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए खुद को फिट और चुस्त-दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो ग्रीन टी (Green Tea) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। साधारण दूध वाली चाय की जगह रोजाना 1-2 कप ग्रीन टी (Green Tea) पीना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व शरीर को अंदर से साफ और मजबूत बनाते हैं।
पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब
हेल्ट एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना ग्रीन टी पीने के 5 बड़े फायदे
वजन घटाने में मददगार
ग्रीन टी (Green Tea) शरीर के मेटाबॉलिज्म (पाचन क्षमता) को तेज करती है। इसमें मौजूद ‘कैटेचिन’ नाम का तत्व शरीर की फालतू चर्बी (फैट) को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। वजन कम करने की सोच रहे लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
दिल को रखती है सेहतमंद
पढ़ें :- Gala Dinner: कैसे ‘खाना’ बना मोदी की असरदार डिप्लोमेसी, विदेशी मेहमानों ने चखा देश का पारंपरिक स्वाद
ग्रीन टी (Green Tea) पीने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन (BP) सही रहता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों या अटैक का खतरा कम हो जाता है।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
अगर आपको गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो खाने के कुछ देर बाद ग्रीन टी (Green Tea) पीना फायदेमंद हो सकता है। यह खाने को सही से पचाने में मदद करती है और पेट को हल्का रखती है।
चेहरे पर लाती है निखार
ग्रीन टी (Green Tea) में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के टॉक्सिन्स (गंदगी) को बाहर निकालते हैं। इससे त्वचा चमकदार बनती है और चेहरे के मुंहासे और झुर्रियां कम होती हैं।
पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी
दिमाग को रखती है शांत और एक्टिव
ग्रीन टी (Green Tea) में हल्का कैफीन और ‘एल-थियानाइन’ नाम का अमीनो एसिड होता है। यह दिमाग को बिना सुस्त किए शांत रखता है, जिससे तनाव कम होता है और काम में फोकस बढ़ता है।
हेल्ट एक्सपर्ट की खास राय
इसे सुबह खाली पेट पीने से बचें। नाश्ते या खाने के 1 घंटे बाद पीना सबसे अच्छा रहता है। दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी पीना ही काफी है, इससे ज्यादा न पिएं। ग्रीन टी (Green Tea) केवल एक ड्रिंक नहीं, बल्कि आपकी अच्छी सेहत का राज है। अगर आप भी लंबे समय तक फिट और ऊर्जावान रहना चाहते हैं, तो आज ही इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
रिपोर्ट : दीपांजली मिश्रा