HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हैरतअंगेज कारनामा: सेना भर्ती की मांग के लिए 350 किलोमीटर दौड़ा सुरेश, राजस्थान का रहने वाला है ये युवक

हैरतअंगेज कारनामा: सेना भर्ती की मांग के लिए 350 किलोमीटर दौड़ा सुरेश, राजस्थान का रहने वाला है ये युवक

राजस्थान के एक युवा लड़के सुरेश ने हैरतअंगेज कारनामा किया है। काफी दिनों से सेना की वैकेंसी ना आने के कारण नये युवकों की भर्ती रुकी हुई है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान के एक युवा लड़के सुरेश ने हैरतअंगेज कारनामा किया है। काफी दिनों से सेना की वैकेंसी ना आने के कारण नये युवकों की भर्ती रुकी हुई है। इस ओर ध्यान खीचनें के इरादे से राजस्थान के सुरेश भींचर ने सीकर से दिल्ली का सफर दौड़ते हुए पूरा किया है। उसने 350 किमी की यह दूरी करीब 50 घंटे में तय की ​है।

पढ़ें :- तमिलनाडु सरकार में बड़ा फेरबदल: उदयनिधि स्टालिन ने डिप्टी CM पद की ली शपथ,सेंथिल बालाजी की कैबिनेट में एंट्री

सुरेश ने बताया कि उन्होंने 29 मार्च से दौड़ना शुरू किया था। हर दिन करीब 60 से 70 किमी की दूरी करते हुए वह दो अप्रैल को दिल्ली पहुंच गए थे। सुरेश ने बताया कि मेरी उम्र 24 साल है। मैं नागौर जिला (राजस्थान) से आया हूं। भारतीय सेना में शामिल होने के लिए मेरे अंदर जुनून है।

2 सालों से भर्ती नहीं हो रही है। नागौर, सीकर, झूंझनूं के युवाओं की उम्र निकल रही है। मैं दौड़कर दिल्ली में युवाओं का जोश बढ़ाने के लिए आया हूं। असल में आर्मी की भर्ती शुरू करने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान आर्मी की भर्ती की तैयारी करने वाले युवा वहां पहुंच रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...