1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America : पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

America : पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (78) (Former US President Bill Clinton (78)) को बुखार आने के बाद वाशिंगटन डीसी के मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल (MedStar Georgetown University Hospital) में भर्ती कराया गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

America : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (78) (Former US President Bill Clinton (78)) को बुखार आने के बाद वाशिंगटन डीसी के मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल (MedStar Georgetown University Hospital) में भर्ती कराया गया।  खबरों के अनुसार,यह जानकारी उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल उरेना (Deputy Chief of Staff Angel Ureña) ने दी। उरेना ने एक निजि   चैनल को बताया, ‘पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन की तबीयत ठीक है।’ उन्होंने आगे कहा कि वे अच्छे मूड में हैं और क्रिसमस तक घर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।

पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन

पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन वाशिंगटन में अपने आवास पर थे जब उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसाल किया गया। पूर्व राष्ट्रपति कथित तौर पर ‘होश में हैं और अलर्ट’ हैं। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उनकी मेडिकल टीम उनके ठीक होने को लेकर आशावादी है।

बिल क्लिंटन जनवरी 1993 से जनवरी 2001 तक अमेरिका के राष्ट्रपति पद रहे । 42वें राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने करीब 25 साल पहले व्हाइट हाउस (the White House) छोड़ा था। पिछले कुछ वर्षों में वह कई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 2004 उनकी क्यूडेरपल बाईपास हार्ट सर्जरी हुई, जबकि 2005 में फेफड़े की सर्जरी हुई। 2010 में उन्हें कोरोनरी स्टेंट लगाए गए और 2021 में गंभीर ब्लड इंफेक्शन के लिए उनका इलाज किया गया। इस दौरान उन्हें लॉस एंजिल्स में छह दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

 

 

पढ़ें :- टेस्ला की उड़ने वाली कार टेस्ला रोडस्टर लांच, एक सेकंड में पकड़ेगी 96kmph की रफ्तार, जानें क्या बोले एलन मस्क?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...