1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. JMM और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा-किसानों की आय बढ़ाने वाले नरेन्द्र मोदी जी की समर्थन करने वाली यहां लानी है सरकार

JMM और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा-किसानों की आय बढ़ाने वाले नरेन्द्र मोदी जी की समर्थन करने वाली यहां लानी है सरकार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार झारखंड के साहिबगंज में परिवर्तन सभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज यहां से झारखंड के 2024 के चुनाव के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। ये परिवर्तन यात्रा आने वाले दिनों में गांव-गांव में जाएगी, घर-घर तक पहुंचेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार झारखंड के साहिबगंज में परिवर्तन सभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज यहां से झारखंड के 2024 के चुनाव के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। ये परिवर्तन यात्रा आने वाले दिनों में गांव-गांव में जाएगी, घर-घर तक पहुंचेगी।

पढ़ें :- अब विधायकों का फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने उठाया था मुद्दा

उन्होंने कहा, परिवर्तन केवल मुख्यमंत्री का नहीं करना है, परिवर्तन केवल JMM और कांग्रेस की जगह भाजपा की सरकार लाने का नही करना है। परिवर्तन इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर यहां भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लाने का। परिवर्तन, आदिवासियों की बच्चियों और उनके संस्कार को घुसपैठियों के हाथ तबाह करने वाली सरकार को हटाकर करना है। किसानों की आय बढ़ाने वाले नरेन्द्र मोदी जी की समर्थन करने वाली सरकार यहां लानी है। मेरे आदिवासी युवा भाई-बहन यहां से देशभर में रोजगार के लिए जाते हैं। इसकी जगह यहां संथाल परगना में रोजगार लाने वाली सरकार यहां लानी है। हम सिर्फ मुख्यमंत्री बदलना नहीं चाहते, हम झारखंड को बदलना चाहते हैं।

पढ़ें :- सत्ता जाने के बाद हताश हो गए हैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की प्रगति बर्दाश्त नहीं हो रही: केशव मौर्य

इसके साथ ही कहा, झारखंड की रचना भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने की। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने जन-कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया है। आज पाकुड़ जिले में ‘हिंदुओं और आदिवासी झारखंड छोड़ो’ जैसे नारे लगते हैं। आदिवासियों की इस भूमि को केवल और केवल नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा बचा सकते हैं। लालू यादव, JMM और राहुल बाबा की कांग्रेस पार्टी का वोटबैंक है घुसपैठिए। वोटबैंक के डर से ये लोग घुसपैठ नहीं रोकते हैं। आप झारखंड की सरकार बदल दो, मैं आपसे वादा करता हूं कि एक एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालने का काम हम करेंगे।

इसके साथ ही कहा, हमारे इस प्रदेश में आदिवासियों की जगह घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। हमें इसे रोकना पड़ेगा। ये काम केवल और केवल भाजपा कर सकती है। हेमंत सोरेन जी ने वादा किया था कि प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरी देंगे। प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरी मिली क्या? नौकरी की जगह दौड़ा-दौड़ा कर युवा मर जाए, तब तक दौड़ाने का काम हेमंत सोरेन ने किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...