1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 32 साल बाद अमिताभ-रजनीकान्त पर्दे पर मचाएंगे धमाल, इस फिल्म में नजर आएंगे दिग्गज

32 साल बाद अमिताभ-रजनीकान्त पर्दे पर मचाएंगे धमाल, इस फिल्म में नजर आएंगे दिग्गज

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और द थलाइवा रजनीकांत को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं, दोनों ने कई दशकों तक फिल्म जगत पर राज किया है। इसके साथ ही दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर भी आए। हालांकि दोनों दिग्गज अभिनेताओं को लंबे समय से किसी फिल्म में एक साथ नहीं नजर आए।

By Abhimanyu 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और द थलाइवा रजनीकांत को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं, दोनों ने कई दशकों तक फिल्म जगत पर राज किया है। इसके साथ ही दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर भी आए। हालांकि दोनों दिग्गज अभिनेता लंबे समय से किसी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आए। अब यह इंतजार खत्म होता दिख रहा है।

पढ़ें :- Ayodhya के बाद Amitabh Bachchan ने अलीबाग में खरीदी इतने करोड़ की जमीन

दरअसल, करीब 32 सालों के बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकान्त के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ‘थलाइवर 170’ में रजनीकान्त के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इस फिल्म में रजनीकान्त मुख्य किरदार निभाएंगे और अमिताभ भी एक अहम रोल करते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू हो सकती है।

गौरतलब है कि अमिताभ और रजनीकान्त की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाती रही है। दोनों ने ‘हम’, ‘गिरफ्तार’ और ‘अंधा कानून’ समेत कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। उस समय फैंस ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था।

 

पढ़ें :- Kalki 2898 AD से इस सुपरस्टार का पहला लुक हुआ वायरल, एक्टर को पहचान हुआ मुश्किल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...