1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Anant Ambani-Radhika Merchant marriage : इस देश में होगी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी , नीता अंबानी कर रहीं खास तैयारी

Anant Ambani-Radhika Merchant marriage : इस देश में होगी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी , नीता अंबानी कर रहीं खास तैयारी

मुकेश और नीता अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग के बाद अब दोनों की शादी चर्चा इन दिनों सुर्खियों में है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Anant Ambani-Radhika Merchant marriage :  मुकेश और नीता अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग के बाद अब दोनों की शादी चर्चा इन दिनों सुर्खियों में है। अंबानी परिवार के फंक्शन में बॉलीवुड, हॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल होती है। इन दिनों इस बात की चर्चा जोरों शोरो पर है कि अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी अब  एक ग्लोबल इवेंट बनने जा रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी ठीक 3 महीने बाद जुलाई में लंदन के ‘स्टोक्स पार्क एस्टेट’ में होगी। इस बात की जानकारी ईशा अंबानी नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने दी है। मुकेश अंबानी ने इस प्रॉपर्टी को 2021 में खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भारत से बाहर अपना ज्यादातर वक्त यहीं बिताते हैं। अंबानी परिवार ने 15 अगस्त का जश्न इसी घर में मनाया था। आज के समय में इस घर की कीमत करीब 592 करोड़ रुपए है।

पढ़ें :- Nepal Petrol Crisis : नेपाल में अब दो दिन का साप्ताहिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तरों में नया टाइम लागू

 

 

लंदन वाले घर की खासियत
ये मुख्य लंदन से करीब 40 किमी दूर है और पूरी तरह से हरियाली में डूबा हुआ है। ये घर करीब 300 एकड़ में फैला है। इसमें 49 लग्जरी कमरे हैं। वहीं 3 शानदार रेस्टोरेंट हैं। इस विला में 4000 वर्ग फुट का एक जिम और फिटनेस सेंटर है। वहीं इंडोर स्विमिंग पूल है। इसमें एक टेनिस कोर्ट और 27 होल वाला गोल्फ कोर्स भी है। ये एक समय में ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-2 का भी घर हुआ करता था। वहीं इसमें जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।

माना जा रहा है कि अनंत अंबानी का वेडिंग फंक्शन प्री वेडिंग सेलिब्रेशन से भी ज्यादा आलीशान और रॉयल होगा। खुद नीता अंबानी शादी के फंक्शन की तैयारियों को देख रही हैं। अनंत अंबानी की शादी के थीम क्या रखा गया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- UP News : यूपी में आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों का बैलेंस शून्य, इन खातों को बैंकों ने संदिग्ध श्रेणी में डाला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...