1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शराब नीति मामले में केजरीवाल की गिफ्तारी पर अन्ना हजारे, बोले- उसने सोचा अधिक पैसा कमाएगा, अब कर्मों…

शराब नीति मामले में केजरीवाल की गिफ्तारी पर अन्ना हजारे, बोले- उसने सोचा अधिक पैसा कमाएगा, अब कर्मों…

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को उत्पाद शुल्क नीति बनाने से रोका था, लेकिन वह नहीं माने। अब वह अपने कर्मों के कारण गिरफ्तार हो गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई।  सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को उत्पाद शुल्क नीति बनाने से रोका था, लेकिन वह नहीं माने। अब वह अपने कर्मों के कारण गिरफ्तार हो गए हैं।

पढ़ें :- ‘विकसित यूपी@2047’ विजन के तहत विकास का रोडमैप तैयार, आत्मनिर्भर, समावेशी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी शहरों का विकास

अन्ना हजारे ने क्या कुछ कहा?

करीब एक दशक पहले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का चेहरा बन चुके सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को ऐसी नीति बनाने से दूर रहने की चेतावनी दी थी। 2010 की शुरुआत में केजरीवाल के साथ लोकपाल आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हजारे ने कहा,

दिल्ली के मुख्यमंत्री को उनके अपने कार्यों के कारण प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। मैंने उनसे कहा था कि हमारा काम उत्पाद शुल्क नीति बनाना नहीं है। एक छोटा बच्चा भी जानता है कि शराब बुरी चीज है। मैंने उनसे इस मुद्दे से दूर रहने को कहा था, लेकिन वह आगे बढ़े और नीति बनाई।

बकौल अन्ना हजारे (Anna Hazare), उसने (केजरीवाल) सोचा कि वह अधिक पैसा कमाएगा। इसीलिए उसने यह नीति बनाई। मैंने उसे दो बार पत्र लिखकर ऐसा न करने की चेतावनी दी थी। मुझे दुख हुआ कि केजरीवाल जैसा व्यक्ति, जिसने कभी मेरे साथ काम किया और शराब के खिलाफ आवाज उठाई, अब उत्पाद शुल्क नीति बना रहा है। अब वह अपने कर्मों के कारण गिरफ्तार हो गया है। अगर उसने कुछ नहीं किया होता तो उसकी गिरफ्तारी का सवाल ही नहीं उठता। अब कानून अपना काम करेगा और सरकार जरूरी कदम उठाएगी।

पढ़ें :- Video-कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी TMC की शिकायत लेकर पहुंचे चुनाव आयोग, हमले का लगाया आरोप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...