1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर आई अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया, कहीं ये बातें

सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर आई अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया, कहीं ये बातें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं की तरफ से लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं, अब समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की भी इस मामले में प्रतिक्रिया आई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं की तरफ से लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं, अब समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की भी इस मामले में प्रतिक्रिया आई है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

अन्ना हजारे ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल, जिसने मेरे साथ काम किया और शराब के खिलाफ हमने आवाज़ उठाई थी, वो आज शराब नीति बना रहे हैं। इसका मुझे दुख हुआ, उनकी गिरफ्तारी उनकी कृति के कारण हुई है। इसके साथ ही मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, इस तरह की नीति लागू नहीं करने की चेतावनी दी थी।

उन्होंने कहा, मैंने बोला था कि हमारा काम शराब नीति बनाना नहीं है। एक छोटा बच्चा भी यह जानता है कि शराब बुरी चीज है। लेकिन उन्होंने नीति बनाई। उन्हें लगा कि वह इससे ज्यादा पैसे कमा लेंगे, इस वजह से उन्होंने इस नीति को लागू किया। मैंने उन्हें दो बार चिट्ठी भी लिखी।

 

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...